मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

हरा-भरा पुलाव

५ - ६ लोगों के लिए
समय ३० मिनट

 सामग्री
  • १ प्याला चावल
    १ छोटी गड्डी पालक, हरा धनिया और मेथी
    १ बड़ा प्याज़ महीन कटा हुआ
    १ प्याला दही
    १ बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पिसा हुआ
    १ छोटा चम्मच गरम मसाला
    लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार
    तीन बड़े चम्मच तेल
    ज़ीरा, इलायची, लौंग और दालचीनी इच्छानुसार

विधि

  • हरे पत्तों को साफ़ करें और बारीक काट लें।
  • चावल को अच्छी तरह धोकर आधे घंटे तक पानी में भिगो कर रखें और नमक डाल कर उबाल लें।
  • एक कड़ाही में तेल गरम करें और ज़ीरा इलायची लौंग व दालचीनी का छौंक लगा कर प्याज डालें।
  • प्याज़ गुलाबी हो जाए तो लहसुन अदरक मिला कर हल्का भून लें।
  • साग डालें, नमक मिलाएँ और गल जाने तक पकाएँ।
  • साग गल जाए और पानी सूख जाए तो इसमें उबले हुए चावल मिलाएँ।
  • गर्म परोसें।
 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter