मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

पुदीना पुलाव

४ - ५ लोगों के लिए
समय ३० मिनट
 सामग्री
  • १ प्याला बासमती चावल
    १ इंच का एक टुकडा अद्ररक
    १ प्याला दही
    १ प्याला नर्म मक्के के दाने (फ्रोजेन मक्के के दानों का प्रयोग किया जा सकता है)
    १ प्याला पुदीने की पत्तियाँ
    ३ बड़े चम्मच घी
    २ तेजपत्ते
    आधा चम्मच राई के दाने
    ४-६ छोटी इलायची
    ४-६ लवंग
    ३-४ बड़ी इलायची
    ८-१० काली मिर्च
    नमक स्वादानुसार
    ३ १/४ कप पानी
    १ साबुत लाल मिर्च

विधि

  • चावल को अच्छी तरह धो कर पानी में आधा घंटा भिगो कर रखें और बिना पानी फेंके नमक डाल कर पकाएँ।
  • अदरक को पीस कर पेस्ट बनाएँ, दहीं फेंटकर अलग रख लें और पुदीने के पत्ते धो कर बारीक काट लें। (सजावट के लिए कुछ पत्ते बचा लें)
  • मोटे तले वाले कढाई में घी गरम कर लें।
  • राई और साबुत लाल मिर्च का छौंक लगाएँ।
  • चटकने लगे तो इसमें तेजपत्ता, छोटी और बड़ी इलायची, लवंग और काली मिर्च डालें और लाल मिर्च डालें।
  • लाल मिर्च को भून कर निकाल लें और आलग रखें।
  • कढाई में अदरक पेस्ट डालें। हल्का भूनें।
  • मक्के के दाने मिलाएँ और बिलकुल नरम होने तक ढँक कर पकाएँ।
  • फेंटा हुआ दही, चावल और पुदीना मिलाएँ।
  • धीमी आँच पर पाँच मिनट ढँक कर रखें ताकि पुदीने और मसाले की महक चावल में अच्छी तरह बस जाए।
  • बचे हुए पुदीने के पत्तों और लाल मिर्च से सजाकर गरम गरम परोसें।
 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter