मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

सब-सब्ज़ी पुलाव

४ - ५ लोगों के लिए
समय ४० मिनट

 सामग्री
  • २ प्याला बासमती चावल
    आधा प्याला कटी गाजर,
    आधा प्याला बीन्स
    आधा प्याला छिले हुए मटर
    आधा प्याला कटी प्याज़
    आधा प्याला छील कर छोटे काटे गए आलू
    आधा प्याला कटे टमाटर
    एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक लहसुन
    दो बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
    नमक और लाल मिर्च स्वादानुसार
    एक छोटा चम्मच गरम मसाला
    ४- तेजपत्ते
    १ इंच दालचीनी
    ४ लौंग
    आधा छोटा चम्मच ज़ीरा

विधि

  • चावल को धो कर १० मिनट तक पानी में रखें।
  • प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। जीरा, दालचीनी, लौंग और तेज़पत्ते का छौंक लगा दें।
  • प्याज़ डालें और अच्छी तरह सुनहरी होने दें।
  • टमाटर डालें। नरम होने तक चलाएँ।
  • सब्ज़ियाँ डालें। थोड़ी सी भुन जाने के बाद चावल और दो प्याला पानी डालें।
  • पानी उबल जाए तो आँच धीमी कर दें और बिलकुल धीमी आँच पर चावल गलने तक पकाएँ।
  • बारीक कटे हरे धनिये से सजाकर गरम-गरम परोसें।
 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter