मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

मीठा ज़ाफ़रानी पुलाव

४ - ५ लोगों के लिए
समय ३० मिनट


 

 
 सामग्री
  • १ प्याला बासमती चावल
    आधा चम्मच केसर
    १ प्याला दूध
    १ प्याला बारीक कटी हुई लाल प्याज
    १ चम्मच अद्रक लंबा कटा हुआ
    २ चम्मच बारीक कटी हुई हरे धनिये की पत्तियाँ
    ५-६ लौंग
    ३-४ काली मिर्च के दाने
    २ दालचीनी के टुकड़े (३ इंच के)
    १ प्याला लंबी किशमिश
    आधा प्याला लंबे कटे बादाम
    २ चम्मच चीनी
    नमक स्वादानुसार
    २ प्याला पानी
    ६ चम्मच मक्खन या तेल

विधि

  • चावल को अच्छी तरह धो कर एक तरफ़ रख दें।
  • छोटी कढ़ाई में केसर को हल्का रंग बदलने तक गरम करें और उसमें नारियल का दूध डालें।
  • दूसरी कढ़ाई में ४ चम्मच मक्खन लें, गरम होने पर प्याज, अदरक और लहसन डालकर थोड़ा चला लें।
  • लौंग, काली मिर्च और दालचीनी डालकर और थोड़ा चलाते रहें।
    अब चावल, केसर वाला नारियल का दूध, आधा प्याला किशमिश, शक्कर, नमक और पानी डालें।
  • चावल पकने तक धीमी गैस पर रखें।
  • बचे हुए २ चम्मच मक्खन में आधा प्याला किशमिश और बादाम को गुलाबी रंग तक भून लें।
  • हरा धनिये की पत्तियाँ मिला दें।
  • पके चावल को सर्विंग बोल में निकालें।
  • गुलाबी रंग के काजू, बादाम और किशमिश से सजा कर गरम-गरम परोसें।
 

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter