मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

बेसन का पराठा

६ लोगों के लिए
समय २० मिनट

 सामग्री
  • १ प्याला गेहूँ का आटा
    २ बड़े चम्मच बेसन
    १ छोटी हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
    १ बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कतरा हुआ
    १ चुटकी अजवायन
    १ चुटकी चाट मसाला
    १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
    नमक इच्छानुसार
    तेल या घी।

विधि

  • एक कढ़ाई को चूल्हे पर रखें। एक चम्मच तेल डालें और उसमें अजवायन का तड़का लगाकर हरी मिर्च डाले दें फिर इसमें बेसन डालकर भूनें, सोंधी महक आने लग जाए तो उतारकर ठंडा कर लें। इसमें हरा धनिया और चाट मसाला मिला दें।
  • अगर यह बिलकुल भुरभरा हो तो इसमें थोड़ा तेल मिलाकर ऐसा बना लें कि मुट्ठी में बाँधने पर लड्डू सा बन जाए। बिखर न जाए।
  • एक चम्मच तेल और नमक डालकर आटा नर्म माड़ें।
  • आटे की छह लोइयाँ बनाएँ और बेसन को भी छह भागों में बाँट लें।
  • लोई को फैलाएँ उसमें बेसन भरें और हाथों से हल्का दबाकर बेसन को लोई में बराबर फैलाते हुए उसे चपटा कर लें।
  • हल्के हाथ से गोल बेलें।
  • तवे पर डालें और दोनो तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।
  • किसी भी चटनी या रायते का साथ गरमागरम परोसें।

२३ जनवरी २०१२

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter