मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर

फूल गोभी का पराठा

६ लोगों के लिए
समय २० मिनट

 सामग्री
  • १ प्याला गेहूँ का आटा
    १ प्याला फूलगोभी कद्दूकस किया हुआ
    १ छोटी हरी मिर्च बारीक कटी हुई।
    १ बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कतरा हुआ
    १ छोटा टुकड़ा अदरक कसी हुई
    १ चुटकी अजवायन
    १ चुटकी हींग
    १ चुटकी चाट मसाला
    १ चुटकी बेकिंग पाउडर (पराठों को कुरकुरा बनाने के लिये)
    नमक इच्छानुसार
    आधा प्याला तेल या घी।

विधि

  • एक चम्मच तेल, बेकिंग पाउडर, अजवायन और नमक डालकर आटा नर्म माड़ें और गीले कपड़े से ढँक कर रखें।
  • एक बर्तन में एक चम्मच तेल गरम करें, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाकर कसे हुए गोभी को इसमें डालें, हल्का नमक मिलाएँ और जरा सा नर्म होने पर नीचे उतार कर ठंडा कर लें।
  • इसमें अदरक, धनिया और चाट मसाला मिलाएँ।
  • आटे की छह लोइयाँ बनाएँ और फूल गोभी के मसाले को भी छह भागों में बाँट लें।
  • लोई को फैलाएँ उसमें फूलगोभी का मसाला भरें और हाथों से हल्का दबाकर लोई में बराबर फैलाते हुए उसे चपटा कर लें।
  • हल्के हाथ से गोल बेलें।
  • तवे पर डालें और दोनो तरफ से तेल या घी लगाते हुए गुलाबी सेंकें।
  • किसी भी चटनी या रायते का साथ गरमागरम परोसें।

२६ दिसंबर २०११

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter