मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर - सब्ज़ियाँ

चना पालक

४-५ लोगों के लिए
समय ४० मिनट

 

सामग्री-
  • १ गड्डी पालक साफ़ कर के धोएँ और पानी निकाल कर महीन काटें।
  • १ प्याला काले चने।
  • १ बड़ा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चम्मच हल्दी
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पिसी हुई

  • एक छोटा चम्मच धनिया पिसा हुआ

  • एक छोटा चम्मच ज़ीरा पिसा हुआ

  • २ पके हुए टमाटर बारीक काटे हुए

  • हरी मिर्च और टमाटर के टुकड़े सजावट के लिए

विधि-
  • चने धोकर रात पानी में 6 घंटे तक भिगो कर रखें।
  • नमक और हल्दी डालकर प्रेशर कुकर में नरम होने तक पकाएँ।
  • बरतन में तेल डाल कर आँच पर चढ़ाएँ।
  • तेल गरम होने पर टमाटर डाल दें, लाल मिर्च, ज़ीरा और धनिया मिलाएँ तेल अलग हो जाने तक धीमी आँच पर थोड़ी-थोड़ी देर पर चलाते हुए भूनें।
  • पालक डालें, ढँक कर धीमी आँच पर नर्म होने तक पकाएँ।
  • यह सब गाढ़े मिश्रण जैसा हो जाए तो चने मिलाएँ।
  • पाँच मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ।
  • रोटी या चावल के साथ गरम परोसें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter