मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर - सब्ज़ियाँ

खुंभ लज़ीज़

४-५ लोगों के लिए
समय २० मिनट

 

सामग्री-
  • ३०० ग्राम छोटे ताज़े खुंभ (मशरूम) लें। इन्हें धोकर पानी निकाल दें और एक दूसरे को काटते धनाकार दो बराबर चीरे लगाएँ। ध्यान रखें खुंभ के टुकड़े न हो जाएँ।
  • १ बड़े चम्मच कॉर्न फ़्लोर को आधा प्याला दूध में घोलें।
  • आधा बड़ा चम्मच सूखी मेथी की पत्तियाँ
  • १ बड़ा चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • सॉस के लिए निम्नलिखित सामग्री को मिला कर मिक्सी में एकसार करें-
  • ४ कश्मीरी लाल मिर्चें (भीतर को मोटा हिस्सा निकाल दें), ४ कली लहसुन,  एक इंच अदरख का टुकड़ा, एक बड़ा चम्मच पिसा धनिया और एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ ज़ीरा।

  • अदरख और हरा धनिया सजावट के लिए।

विधि-
  • बरतन में तेल डाल कर आँच पर चढ़ाएँ।
  • तेल गरम होने पर ऊपर सॉस का मसाला और मेथी डाल दें। कुछ मिनट तक चलाएँ।
  • खुंभ डालें और नमक डाल कर चलाएँ। जब तक मसाला तेल न छोड़ दे और खुंभ नर्म न हो जाएँ।
  • दूध और कॉर्न फ़्लोर का मिश्रण मिलाएँ।
  • 5 मिनट तक चलाएँ जिससे हर खुंभ पर यह मिश्रण ठीक से लिपट जाए।
  • चावल या रोटी के साथ गरम परोसें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter