मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर - सब्ज़ियाँ

सूखे आलू

४-५ लोगों के लिए
समय २० मिनट

सामग्री
  • २५० ग्राम आलू उबाल कर छीले हुए
  • लाल मिर्च पिसी हुई स्वादानुसार
  • १  बड़ा चम्मच पिसा हुआ धनिया पाउडर
  • १  चम्मच नींबू का रस
  • ४ बड़े चम्मच तेल
  • नमक
विधि
  • आलू को लगभग 1 इंच के छोटे टुकडों में काट लें।
  • भारी तले के बर्तन में तेल डालें।
  • तेल गरम होने पर उसमें कटे हुए आलू व नमक डालें।
  • आँच धीमी रखते हुए गुलाबी होने तक तलें।
  • पिसा हुआ धनिया पाउडर व लाल मिर्च मिलाएँ।
  • कुछ मिनट तक आँच पर रखें ताकि मसाला भुन जाए।
  • गरम-गरम आलुओं में नीबू का रस मिला कर परोसें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter