मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- सलाद


खीरा कोशिंबीर

 

 

 

सामग्र-

  • खीरे ४-५
  • पीसी हुई मूँगफली २ बड़े चम्मच
  • आधे नीबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • थोडी सी चीनी
  • १ बड़ा चम्मच तेल
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच राई
  • १ छोटी हरी मिर्च
  • एक चुटकी हल्दी
  • कटा हरा धनिया सजावट के लिए (वैकल्पिक)

विधि-

  • खीरे का छिलका निकालकर एकदम बारीक काट लें।
  • यदि लगता है की खीरे में पानी ज़्यादा है तो उसे निचोड लें।
  •  पिसी हुई मूँगफली, नमक और चीनी मिलाएँ।
  • छोटे बर्तन में राई जीरे का छौंक लगाकर और उसमें हरी मिर्च डालें।
  • छौंक खीरे के मिश्रण पर डाल दें। अच्छी तरह मिलाएँ ठंडा होने दे। इसे ठंडा ही खाते हैं।
  • (हर प्रकार के भोजन के साथ यह स्वादिष्ट सलाद है। प्याज़-टमाटर, गाजर-टमाटर की भी ऐसी कोशिंबीर बन सकती है।)

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter