मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर— फलों के व्यंजन

खजूर की तीन व्यंजन विधियाँ

केसर खजूर कुल्फी  

सामग्री-

  • आधा चाय का प्याला खजूर

  • आधा चाय का प्याला दूध

  • चुटकी भर केसर

  • और २ स्कूप वेनीला आइसक्रीम

विधि-

  • खजूर के छिलके और बीज निकाल दें।

  • आइसक्रीम को छोड़ कर बाकी सब मिक्सी में डालकर मिला लें ताकि खजूर अच्छा बारिक पीस जाये।

  • गहरे गिलास में आइसक्रीम के स्कूप रखें और ऊपर से यह मिश्रण डाल दें। कटे खजूर के महीन टुकड़ों से सजाएँ।

  • केसर खजूर कुल्फी तैयार है। (एक व्यक्ति के लिये)

 

खीर खजूर

सामग्री-

  • शक्कर ३ चाय का प्याला

  • छोटी इलायची ५ - ६

  • दूध १ लीटर

  • ८ से दस पिस्ते

  • आधा किलो खजूर।

विधि-

  • खजूर को अच्छी तरह साफ कर बारीक टुकड़ों में काटें।

  • दूध को गाढ़ा कर लें।

  • जब दूध गाढ़ा हो जाय, उसमें खजूर और बारीक की हुयी इलायची और शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • ऊपर से पिस्ते से सजायी हुई इस स्वादिष्ट खीर को गरम गरम ही परोसिये।

  • (चार व्यक्तियों के लिये)

खजूर के रोल

सामग्री-

  • एक डिब्बा कन्डेन्सड मिल्क

  • एक किलो खजूर

  • २५० ग्राम अखरोट

  • आधा चाय का प्याला नारियल का चूरा

विधि-

  • खजूर के बहुत ही छोटे छोटे टुकडे करें।

  • अखरोट को मिक्सी में दानेदार पीसें।

  • मोटी तली वाले बर्तन में कंडेंस्ड मिल्क गरम करें।

  • इसमें अखरोट और खजूर मिला दें।

  • धीमी आँच पर पकाएँ। ध्यान रखें नीचे से ये मिश्रण जले नहीं।

  • जब मिश्रण किनारे छोड़ने लगे तब बटर पेपर पर नारियल का चूरा फैलाएँ।

  • हाथ पर थोडा घी लगा कर इस गाढे मिश्रण को बटर पेपर पर फैलाएँ और धीरे धीरे इस प्रकार रोल बनाती जाएँ कि पूरे रोल पर नारियल का चूरा लिपट जाए।

  • रोल को फ्रिज में ठण्डा करने के लिये रखें। बाद में इसे आधा इंच मोटे टुकड़ों में काट लें।

टिप्पणी- इसकी बर्फी भी बनाई जा सकती है। बर्फी बनाने के लिये गाढ़े किये हुए मिश्रण को घी लगी हुई ट्रे में फैलाएँ और ठण्डे होने पर चौकोर बर्फियाँ काटें।

 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter