-
पनीर
को चित्र के अनुसार लंबा काटें। शिमला मिर्च को आधा
करें और लंबे टुकड़े काटें।
-
कढ़ाई में साबुत धनिया, जीरा, काली मिर्च और लाल मिर्च
खुशबू आने तक गर्म करें। दो भुनी हुई साबुत लाल मिर्चे
सजावट के लिये अलग रखें। बाकी सबकुछ ठंडा करें और ओखल
में दानेदार पीसें।
-
कढ़ाई में तेल गरम करें। प्याज़ डाल कर हल्का नरम होने
तक (दो मिनट) चलाएँ।
-
आँच
धीमी रखते हुए, आधी अदरक, पिसी हुई मेथी, धनिया व
ज़ीरा डालें और एक मिनट तक चलाएँ।
-
टमाटर की प्यूरी मिलाएँ। एक उबाल आने दें।
-
दानेदार पिसा हुआ धनिया मिर्च ज़ीरा व मिलाएँ और धीमी
आँच पर तेल बाहर आने तक पकने दें।
-
पनीर
और शिमला मिर्च मिलाएँ, नमक मिलाएँ और नर्म होने तक
पकने दें।
-
गरम
मसाला मिलाएँ। भुनी हुई साबुत लाल मिर्चऋ अदरक के
लच्छे और बारीक कटे हरे धनिये से सजा कर परोसें।