मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर— शाकाहारी मुगलई

खोया मटर

४ - ५ लोगों के लिये
समय ३० मिनट

सामग्री
  • दानेदार खोया एक प्याला (मोटा कसा हुआ)
  • ताज़ी मटर के दाने एक प्याला
  • अदरक पिसी हुयी ५ ग्राम (एक छोटा चम्मच)
  • लहसुन पिसा हुआ ५ ग्राम (एक छोटा चम्मच)
  • टमाटर महीन कटा हुआ १०० ग्राम (आधा प्याला)
  • प्याज बारीक कटी हुयी १५० ग्राम (आधा प्याला)
  • हल्दी धनिया ज़ीरा व गरम मसाला ५-५ ग्राम
  • नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार
  • घी ६५ ग्राम (चार बड़े चम्मच)
  • हरा धनिया महीन कटा हुआ सजावट के लिये

विधि

  • खोये को लाल होने तक भूने और अलग रखें।
  • घी में प्याज़ को सुनहरा होने तक भूनें
  • टमाटर, लहसुन, अदरक, हल्दी, धनिया, मिर्च और नमक डालें।
  • तेल अलग हो जाये तब तक अच्छी तरह भूनें।
  • हरी मटर डाल कर मिलाएँ और धीमी आँच पर नरम होने तक पकाएँ।
  • खोया मिलाएँ और आधा प्याला पानी डाल कर उबालें। उबाल आते ही धीमा कर दें और गरम मसाला मिला कर ५ मिनट तक धीमी आँच पर ढँक कर खोये को नरम होने दें।
  • आँच बंद करें।
  • बारीक हरे धनिये से सजाएँ। गरम गरम नान या चावल के साथ परोसें।
 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter