मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- शाकाहारी मुगलई

मसाला खुंभ

४ - ५ लोगों के लिये
समय २० मिनट

सामग्री-
  • मशरूम खुंभ ५०० ग्राम
  • प्याज़ महीन कटी हुयी २
  • हरा धनिया महीन कटा हुआ १५ ग्राम (एक बड़ा चम्मच)
  • लहसुन पिसा हुआ ५ ग्राम (एक छोटा चम्मच)
  • तेल २५ मिली ली (दो बड़े चम्मच)
  • लाल मिर्च पिसी हुयी ३ ग्राम (आधा छोटा चम्मच)
  • हल्दी पिसी हुयी ३ ग्राम (आधा छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला ३ ग्राम (आधा छोटा चम्मच)
  • एक टमाटर छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार

विधि-

  • मशरूम को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में लंबा काटें।
  • तेल गरम करें और प्याज़ को सुनहरा होने तक तलें।
  • पिसा हुआ लहसुन और टमाटर डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ।
    हल्दी, मिर्च, गरम मसाला और नमक डाल कर धीमी आँच पर भूनें।
  • मशरूम मिलाएँ और बिल्कुल धीमी आँच पर गलने तक पकाएँ।
    आवश्यकता हो तो ज़रा सा पानी मिलाएँ।
  • हरे धनिये से सजाएँ और नान या तंदूरी रोटी के साथ परोसें।
 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter