मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- शाकाहारी मुगलई

नान नज़ाक़त

४ - ६ लोगों के लिये
समय ३० मिनट

सामग्री
  • आटा ५०० ग्राम ऋढाई प्याला)
  • बेकिंग पाउडर ५ ग्राम (१ छोटा चम्मच)
  • घी २५ मि.लि. (५ छोटे चम्मच)
  • अंडा १ या दही १०० ग्राम (आधा प्याला)
  • खरबूजे के बीज ५ ग्राम (१ छोटा चम्मच)
  • दूध ५० मि.लि. (साढे तीन बडे चम्मच)
  • कलौंजी ३ ग्राम (दो तिहाई छोटा चम्मच)
  • नमक स्वादानुसार
  • चीनी १० ग्राम (२ छोटे चम्मच)

विधि

  • नमक और बेकिंग पाउडर आटे में मिलाकर छान लें। इस छने हुए आटे को सख्त गूँध लें।
  • अंडा या दही, चीनी और दूध को एक बड़े प्याले में फेंट लें और गूँधे हुए मैदे में मिलाकर उसे मुलायम बनाएँ। गीले कपड़े से इसे १० मिनट के लिये ढक कर रखें।
  • गूँधे हुए मैदे पर तेल डाले और उसे मुक्के मार कर मसल लें।
  • दुबारा इसे गीले कपड़े से २ घंटे के लिये खमीर आने तक छोड़ दें।
  • ओवन को १७५ डिग्री सेंटीग्रेट (३५० फा. हा.) तक गरम करें।
  • गूँधे मैदे को ६ हिस्सों में बाँट लें और पेड़े बना लें। थोड़ा सूखा मैदा छिड़ककर उस पर ये पेड़ा रखें। इस पर खरबूजे की बीज और कलौंजी रखें। मैदे के पेड़े को हल्का सा फैलायें और ५ मिनट के लिये रख दें।
  • अब हाथ पर उस पड़े को फैलायें और उसे लम्बाई में गोलाकार आकार दें।
  • थोड़ा घी लगे हुये बेकिंग ट्रे में रखें और २ - ३ मिनट बेक करें।
  • गरम गरम किसी रसेदार सब्जी के साथ परोसें।
 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter