मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- शाकाहारी मुगलई

पनीर के सीक कवाब

४ - ५ लोगों के लिये
समय १५ मिनट

सामग्री-
  • पनीर एक किलो (महीन कसा हुआ)
  • मक्खन २० ग्राम (चार छोटा चम्मच)
  • कार्नफ्लोर १५ ग्राम (एक बड़ा चम्मच)
  • अदरक पिसी हुयी २५ ग्राम (पाँच छोटे चम्मच)
  • हरी मिर्च ६ (बारीक कटी हुई)
  • नीबू का रस १५ मिली लीटर (एक बड़ा चम्मच)
  • प्याज बारीक कटी हुयी १५० ग्राम (तीन चौथाई प्याला)
  • नमक और सफेद काली मिर्च स्वादानुसार

विधि

  • मक्खन को छोड़ कर सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें।
  • कार्नफ्लोर सबसे बाद में मिलाएँ।
  • मिश्रण को १५ बराबर हिस्सों में बांटें।
  • ओवन को १५०-७५ डिग्री सेंटी ग्रेट (३००-५० डिग्री फा.हा.) पर गरम करें।
  • सलाखों पर चिकनाई लगा लें और हर हिस्से को गीले हाथों से ८-१० इंच लंबा कवाब का आकार देते हुए अच्छी तरह चिपका दें।
  • ऊपर से मक्खन लगाते हुए ५-६ मिनट तक लाल कुरकुरा सेकें।
  • खीरा टमाटर और प्याज़ के सलाद और पुदीने की चटनी के साथ गरम परोसें।
  • सीक कवाब को सीधे कोयले की आग पर अंगीठी में भी सेंका जा सकता है।
 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter