मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- शाकाहारी मुगलई

शामी कवाब

४ - ६ लोगों के लिये
समय २० मिनट

सामग्री (मुख्य मिश्रण के लिए)
  • १०० ग्राम साबुत सोयाबीन भिगो कर नरम कर लें
  • ३ बड़े चम्मच चने की दाल भिगो कर नरम कर लें
  • ६ काली मिर्च के दाने
  • १ बड़ी इलायची
  • १ छोटा चम्मच महीन कटी हुई अदरक
  • ४ बड़े चम्मच खसखस
  • एक चम्मच धनिया के दाने
  • १ चम्मच ज़ीरा
  • ५ दाने लौंग

(ऊपर लिखी गयी सभी चीज़ें आधा प्याला पानी के साथ प्रेशर कुकर में धीमी आँच पर गलाएँ और ठंडा कर के मिक्सी में बारीक पीसें)

  • आधा प्याला प्याज़ बारीक कटे हुए
  • ४ बड़े चम्मच बारीक कटी हुई हरे धनिये की पत्तियाँ
  • २ बड़े चम्मच महीन कटी हुई पुदीने की पत्तियाँ
  • स्वादानुसार हरी मिर्च महीन कटी हुई
  • नमक स्वादानुसार
  • चाट मसाला एक बड़ा चम्मच
  • एक आलू उबाल और छील कर कद्दूकस किया हुआ
  • आधे नीबू का रस
  • तलने के लिए तेल
  • ऊपर से लगाने के लिए ब्रेड का चूरा

विधि

  • कवाब की मुख्य सामग्री में प्याज़, धनिये पुदीने की पत्तियाँ, हरी मिर्च, नमक, चाट का मसाला, कसा हुआ आलू और नीबू का रस ठीक से मिलाएँ।
  • चित्रानुसार कवाब बनाएँ। ब्रेड के चूरे में लपेट कर भरे तेल में कढ़ाई में तलें। (तवे के ऊपर हल्का तेल लगा कर धीमी आँच पर भी सेंके जा सकते हैं।)
  • गरम गरम कवाब हरी चटनी के साथ परोसें।
 

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter