आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

साहित्य संगम

साहित्य संगम के अंतर्गत वरलोट्टि रंगसामी की तमिल कहानी का हिंदी रूपांतर- टेडी बियर, रूपांतरकार हैं कोल्लूरि सोम शंकर

"पापा, यह गुलाबवाला टेडी बियर अच्छा है ना, खरीद दो ना पापा'' सिंधु ने ज़िद की।
"नहीं बेटी, तुझे इस से भी बड़ावाला खरीद दूँगा, ठीक है?''
"नहीं। मुझे बड़े खिलौनों से डर लगता है। मुझे यही चाहिए''

उस टेडी बियर का दाम है 795 रुपये।

अख़बारों में चित्र बनाकर जीवन यापन करने मुझ जैसे प्रेस आर्टिस्ट के लिए यह बड़ी राशि है। न.. न.. हम गरीब नहीं... भूखे नहीं रहते। छोटी मोटी ज़रूरतें आसानी से पूरी होती हैं। उन सबकी तो कोई समस्या नहीं बस इस तरह की बाकी ही.....।

मेरे सहकर्मी की शादी है। कुछ उपहार खरीदने के लिए यहाँ इस दूकान पर आया हूँ। लेकिन अपने साथ सिंधु को ले आना मेरी भूल है। वह तो अभी भी उस टेडी बियर को खरीदने की आशा में उसे हाथ में पकड़े हुए है। पर मैं अच्छी तरह जानता हूँ कि सिंधु के साथ ईमानदारी से रहना ही बेहतर है।

"बेटी, देखो इस के दाम, 795 रुपये। मतलब लगभग आठ सौ रुपये। पापा के पर्स में देखो कितने पैसे हैं, सिर्फ साठ रुपये। तो हम इसे अभी नहीं खरीद सकेंगे। लेकिन मैं तुम्हारे जन्मदिन तक जरूर खरीद दूँगा, अगले महीने में ही।

पृष्ठ  1 . 2 . 3

आगे--

 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।