मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


साहित्य संगम

साहित्य संगम के इस अंक में प्रस्तुत है रमानाथ राय की बांग्ला कहानी का हिन्दी रूपांतर- "तिमंज़िले का कमरा"। रूपांतरकार है अमर गोस्वामी।

तिमंज़िला मकान। पहली मंज़िल पर तीन कमरे। एक रसोईघर, एक बैठक और सोने वाला कमरा। सोने वाले कमरे में मेरी बुढ़िया रहती है। पोते-पोतियाँ रहते हैं। दोमंज़िले पर तीन कमरे हैं।  एक कमरे में बड़ा बेटा रहता है, बड़ी बहू रहती है। और एक कमरे में छोटा बेटा रहता है, छोटी बहू रहती है। इसके बाद वाले कमरे में मेरी बेटी रहती है। मगर तिमंज़िले पर सिर्फ़ एक कमरा है। उस कमरे में मैं अकेला रहता हूँ।
हर वक़्त अकेला रहना अच्छा नहीं लगता। अपनी बुढ़िया से कभी-कभी बातें करने का बहुत मन करता है।
सुबह मेरी पोती मेरे लिए चाय ले आती है। उसके हाथ से चाय का प्याला लेकर मैं एक चुस्की लेता हूँ। फिर उससे पूछता हूँ, ''तेरी दादी क्या कर रही है?''
''चाय पी रही हैं।''
''चाय पी ले तो ज़रा भेज देना।''
''अच्छा।''
इसके बाद मेरी पोती बाहर जाने के लिए पैर बढ़ाती है। मैं ठीक तभी एक बार फिर उससे पूछता हूँ, ''तू दादी से क्या कहेगी... बता तो?''
''कहूँगी, तुम बुला रहे हो।''
''हाँ, कहना- बहुत ज़रूरी काम है।''

पृष्ठ  . . .

आगे--

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।