आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

अभिव्यक्ति द्वारा पुरस्कारों की घोषणा-

शारजाह, 15 अगस्त 2007 को अभिव्यक्ति (www.abhivyakti-hindi.org) के सात वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में "सहयोग पुरस्कार" प्रदान करने का निश्चय लिया गया। ये पुरस्कार पिछले वर्षों में अभिव्यक्ति के लिए निरंतर सहयोग देने वाले लेखकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करने के लिए प्रदान किए जाएँगे।

चित्र में बाएँ से रविशंकर श्रीवास्तव,
डॉ. गुरुदयाल प्रदीप, डॉ जगदीश व्योम

श्रेष्ठ स्तंभकार पुरस्कार के लिए दो नामों को चुना गया है। प्रौद्योगिकी के लेखक रविशंकर श्रीवास्तव तथा विज्ञान वार्ता के लेखक डॉ गुरुदयाल प्रदीप। निरंतर सहयोग पुरस्कार के लिए डॉ जगदीश व्योम को चुना गया है जो साहित्य की विभिन्न विधाओं में अनेक प्रकार से अभिव्यक्ति व अनुभूति के लिए सहयोग करते रहे हैं। ये सभी रचनाकार अपने अपने विषय के जाने माने विशेषज्ञ हैं और विश्वजाल की दुनिया में अपने अमूल्य योगदान के लिए पहचाने जाते हैं।

पुरस्कार में 25,000 भारतीय रुपए नकद, स्मृतिचिह्न तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। अभिव्यक्ति के लेखकों की सूची में इन लेखकों के नाम गतिमान नक्षत्र से तारांकित किए गए हैं।
ये पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किए जाएँगे।

टीम अभिव्यक्ति
24 अगस्त 2007

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहाने उपन्यास उपहार कहानियाँ कला दीर्घा कविताएँ गौरवगाथा पुराने अंक नगरनामा रचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।