मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


लघु उपन्यास

वरिष्ठ लेखिका प्रभा खेतान विगत 20 सितंबर को हमारे बीच नहीं रहीं। श्रद्धांजलि स्वरूप प्रस्तुत है उनके लघु उपन्यास आओ पेपे घर चलें की पहली किस्त

आइलिन जा चुकी थी हमेशा के लिए। उसे जाना ही था। दूर-दराज में कोई था भी नहीं उसका, उसको याद करनेवाला। निरंतर रोती रहती थीं पेपे की एक जोड़ी कातर नीली आँखें। पेपे क्लिनिक में आता और आइलिन की कुर्सी के पास चुपचाप बैठा रहता। मुझे देखकर धीरे से आकर पैरों से लिपट जाता।
1
आह! जानवर में आदमी और आदमी में जानवर?
मिसेज डी से मैंने पूछा था रोजर के बारे में। पता चला रोजर काफी पहले आइलिन की ज़िंदगी से चला गया था। जब पहले पहल उसकी बीमारी का पता चला तब रोजर का पहला निर्णय था उस ज़िंदगी से निकल जाने का।
रोजर आइलिन से दस साल छोटा था। वह ज़िंदगी जीना चाहता था, मौत से डरता था और एक मरती हुई बूढ़ी औरत के साथ साठ वर्ष का पुरुष? नहीं। रोजर में मौत का सामान करने की हिम्मत नहीं थी। इसलिए वह शिकागो जाकर बस गया। उसके मन में आइलिन के प्रति इतना भर दर्द था या यों कहिए कि उतनी दया बची थी कि वह गाहे-बगाहे कभी-कभी फोन कर लेता। लेकिन आइलिन ने तो मुझसे कभी कुछ नहीं कहा था? आइलिन बीते हुए संबंधों को भी स्मृतियों में जिलाये रखती थी। उसने कभी कहा था, ''मैं अपने पहले पति का चेहरा हर पुरुष में खोजती रहती हूँ। किसी में उसकी आवाज़ पाती हूँ, कहीं उसकी दृष्टि, कहीं उसका स्पर्श। कोई बिल्कुल उस जैसा लगता है।''
पृष्ठ- . . .

आगे-

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।