मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार बागबानी



छोटी पत्तियों का सौंदर्य
जो घर का रूप सँवारें और
पर्यावरण भी निखारें
(संकलित)


६- ट्रैंगल्ड हार्ट

ट्रैंगल्ड हार्ट एक खूबसूरत, तेजी से फैलने वाला सजावटी पौधा है। इसके छोटे, गोल पत्ते कछुए की पीठ जैसे दिखते हैं, इसलिए इसका नाम ट्रैंगल्ड हार्ट पड़ा है। ट्रैंगल्ड हार्ट प्लांट को उगाने के लिए ऐसे जगह का चयन करना जरूरी है जहाँ इनडायरेक्ट लेकिन भरपूर रोशनी मिलती हो। यह पौधा बहुत तेज धूप में झुलस सकता है, इसलिए इसे छायादार या हल्की छाया वाले जगह पर रखें। यदि आप इसे इनडोर उगा रहे हैं, तो खिड़की के पास रखें जहाँ सुबह की हल्की धूप मिले। आउटडोर में इसे बालकनी या ऐसी जगह रखें जहाँ तेज दोपहर की धूप सीधे न पड़े। यह गर्म और नम वातावरण में अच्छे से पनपता है।

ट्रैंगल्ड हार्ट के लिए पानी के अच्छे निकास वाली मिट्टी सबसे बेहतर रहती है। मिट्टी में अगर पानी रुका रहा तो जड़ें सड़ सकती हैं। अतः बागवानी मिट्टी, रेत और नारियल का बुरादा (कोकोपीट) को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इसमें कुछ वर्मी-कम्पोस्ट या गोबर की खाद भी मिला सकते हैं ताकि पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलें और पौधा तेजी से बढ़े। गमले का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि जल निकासी के लिए नीचे छेद ज़रूर हों। ट्रैंगल्ड हार्ट की जड़ें ज्यादा गहराई तक नहीं जाती हैं, इसलिए लगभग छह से आठ इंच गहरा और चौड़ा गमला पर्याप्त होता है। मिट्टी, प्लास्टिक या सिरेमिक कोई भी गमला चुना जा सकता है। किसी स्वस्थ पौधे से ४ से ६ इंच लंबी टहनी काटें और उसके निचले पत्ते हटा दें। अब इस कटिंग को या तो सीधे नम मिट्टी में लगाएँ या फिर कुछ दिनों के लिए पानी में रखें। लगभग ७-१० दिनों में जड़ें निकलने लगती हैं। जब जड़ें मजबूत हो जाएँ, तब आप इसे गमले या जमीन में रोप सकते हैं।

पृष्ठ- . . . . .

१ जून २०२६

यह भी देखें-

bullet

आयुर्वेद की दृष्टि से उपयोगी बारह पौधे

bullet

ग्रहों से वृक्ष और पौधों का संबन्ध

bullet

घर के लिये उपयोगी वृक्ष और पौधे     

bullet

नन्हीं पत्तियाँ प्यारे पौधे

bullet

पानी मे भी सुगमता से बढ़ने वाले पौधे

bullet

फूलों की टोकरियाँ या लटकने वाले गमले

bullet

बारह पौधे जो साल-भर फूलते है

bullet

सरल और सफल बागबानी  

bullet

छोटी पत्तियों वाले प्यारे पौधे

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।