मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


घर-परिवार जीवन शैली - फेंगशुई


फेंगशुई के २४ नियम जो घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं
(संकलित)


११- फेंगशुई घर के नौ भाग

फेंगशुई में घर को ९ भागों में बाँटा गया है। सामने के ३ भागों को चित्र के अनुसार विद्या, कार्यक्षेत्र और मित्र व यात्रा के लिये निश्चित गया है। जबकि उसके पीछे के तीन भागों में से दो को परिवार व धन तथा संतान और रचनात्मकता के लिये निश्चित किया गया है। पीछे के तीन भागों में धन, प्रतिष्ठा और संबंध को रखा गया है। बीच का स्थान खाली रखा गया है। हम अपनी इच्छा के अनुसार अपने घर के इन भागों को सजाकर फेंगशुई का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
धन- के स्थान को समृद्ध करने के लिये यहाँ हरे पौधे या फूलों वाले पौधे रखने चाहिये। यह स्थान नकद और बहुमूल्य चीजों को रखने के लिये भी शुभ है।
प्रतिष्ठा- इस स्थान पर अपने पुरस्कार, स्मृतिचिह्न, प्रशस्ति पत्र और शुभ चिह्नों को रखना चाहिये उदाहरण के लिये चार पत्तियों वाला क्लोवर। इसकी चारों पत्तियाँ आशा, आस्था, अनुराग और सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती हैं।
संबंध- वाले स्थान का अधिक लाभ पाने के लिये वहाँ जोड़े में वस्तुएँ रखनी चाहिये जैसे लव बर्ड, तितलियाँ और सारस के जोड़े। बाँस के दो आपस में लिपटे हुए पौधे इस स्थान को समृद्धि में विशेष योगदान करते हैं। अगर इस स्थान पर आपकी बैठक है तो एक ऐसा सोफा जिस पर दो लोग बैठ सकें, दो एक से कुशन या दो मेलखाती कुर्सियाँ यहाँ रखनी चाहिये।
संतान और रचनात्मकता- का अधिक लाभ पाने के लिये यहाँ पर सिलाई मशीन, क्राफ्ट या कोई अन्य शिल्प का सामान, रंग, ड्राइंग बोर्ड या बुलेटिन बोर्ड यहाँ रखा जा सकता है। यहाँ पर बच्चों का कमरा बनाया जा सकता है।
मित्र और यात्राओं वाले स्थल पर- अच्छी और मनोरंजक तस्वीरें, मित्रों द्वारा बनाई गयी कलात्मक वस्तुएँ, या मानचित्र जो यात्राओं की याद दिलाएँ या यात्राओं में खरीदे गये समृति चिह्न यहाँ रखना शुभ होता है। यात्राओं में लिये गये फोटो भी यहाँ प्रदर्शित किये जा सकते हैं।
विद्या-
इस स्थान में किताबें और पढ़ने का स्थान बनाना चाहिये। गंभीर वार्तालाप के लिये भी यह स्थान शुभ है। इस स्थान में बैठकर ध्यान करना शुभ माना जाता है।
परिवार और स्वास्थ्य- इस स्थान को साफ सुथरा रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है। और यहाँ पारिवारिक फोटो लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

.१ जून २०१६

(अगले अंक में एक और सुझाव)  पृष्ठ- . . . . . . ७. ... १०. ११...........................................

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।