मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है भारत से
डॉ. सूर्यबाला की कहानी- दादी और रिमोट


चूँकि इसके सिवा कोई चारा न था
गाँव से दादी ले आई गई।
हिलती, डुलती ठेंगती, ठंगाती।
लाकर, ऊँची इमारतों वाले शहर के सातवें माले पर पिंजरे की बूढ़ी मैना-सी लटका दी गई।'
नीचे झाँकी तो झाँई आए और ऊपर देखो तो एक पे एक, डब्बा पे डब्बा से घेरे, आसमान पे लटके घर। इतने कि आसमान नजर आता ही नहीं। पूरब वाली खिड़की से दिखता सिर्फ बालिश्त भर आसमान का नुचा सा टुकड़ा। उसी में रात-बिरात झाँक जाते, कुल जमा, चार छ: तारे।
न सप्तर्षि, न सुकवा (शुक्रतारा)।

और सबेरा? जैसे जंग छिड़ी हो कहीं। भोर हुई नहीं कि भागम-भाग। अड़ाक-फड़ाक खुलते, बंद होते दरवाजे। जूते-चप्पल, कंघी, इस्त्री, अफड़ा-तफड़ी। और अपने-अपने थैले, बकसियाँ लटकाए सब दरवाजे से बाहर।

बाप दफ्तर चलाने, माँ कॉलेज पढ़ाने और बेटे-बेटी इस्कूल।
दरवाजा भेंड़ती मालकिन, हर रोज बाहर निकलते हुए जंगबहादुर से वहीं एक हिदायत दुहराती क़ि वह दादी के लिए रोटियाँ, दाल और सब्जी मेज पर ढाँक कर, दरवाजा पूरी चौकसी से बंद करता जाए।

पृष्ठ : . . .

आगे-

-----------     मुखपृष्ठपुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । लेखकों से । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter