मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


कहानियाँ 

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ मे इस सप्ताह प्रस्तुत है
भारत से गुरदीप खुराना की कहानी—''अपने को संभालना''


चंदर अपने काम में बुरी तरह मसरूफ़ था। वह एक स्लाइड उठाता, उसे रोशनी के आगे आकर देखता फिर अपनी कॉपी में कुछ नोट करता जाता। वह कल होने वाली प्रस्तुति के लिए साथ-साथ बोलने के लिए वाक्य तैयार कर रहा था। यों तो उसका पेपर और पारदर्शियों की नकल, एक पुस्तिका की शक्ल में तैयार हो चुकी थी लेकिन हर स्लाइड की प्रस्तुति के साथ जो कुछ बोलना ज़रूरी होता है, उसका शब्द-चयन वह पहले से कर रहा था। वैसे भी यह मौका बरसों के बाद आ रहा है। पिछले कई महीनों से वह इस तैयारी में जुटा हुआ था। मीरा आई। बोली, "खाना ठंडा हो रहा है।"
इससे पहले भी वह दो बार यही कह गई है लेकिन उसने जैसे सुना ही नहीं।
"और कितनी देर लगेगी। ग्यारह बज रहे हैं।" वह खीज कर बोली।
"बस पंद्रह मिनट और। दो स्लाइड रह गई हैं।"
तभी फ़ोन की घंटी बजी। उसने मीरा से कहा, "ज़रा जाकर देखो शायद ऑफ़िस से ही होगा।" उसके ऑफ़िस में ही सुबह वह सेमीनार होना था जिसकी ज़ोर-शोर से तैयारी चल रही थी।
फ़ोन लंबा था। जब तक मीरा सुनकर लौटी वह आख़िरी स्लाइड देखते-देखते बोला- "क्या बात है? इतनी लंबी गप्प किससे चल रही थी। मिसेज सोनी का फ़ोन था क्या?"
"नहीं।"

पृष्ठ :  . . .

आगे—

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसारहिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter