आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंक
नगरनामारचना प्रसंगघर–परिवारदो पलनाटकपरिक्रमा पर्वप्रकृतिपर्यटन
प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक विज्ञान वार्ता विशेषांकहिंदी लिंक
साहित्य संगमसंस्मरण साहित्य समाचार साहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

 

कहानियाँ

समकालीन हिंदी कहानियों के स्तंभ में इस सप्ताह प्रस्तुत है यू.के. से महावीर शर्मा की कहानी— 'वैलंटाइन दिवस'


"यह क्या कह रही हो? वैलंटाइन डे के इस रोमांटिक अवसर पर सिनेमा, क्लब, या फिर किसी "5 स्टार" होटल में कैंडल लिट डिनर की बात कीजिएगा, हुज़ूर!"
अभिनव ने भाविका की आँखों में आँखें डाल कर मुस्कराते हुए कहा।

भाविका ने अभिनव की आँखों से अपनी आँखें हटाई नहीं। कहने लगी,` अभिनव, मुझे इन महफ़िलों, क्लब, सिनेमा और आबादी के शोर-शराबे से दूर किसी जगह ले चलो जहाँ सारा दिन बस तुम हो, मैं हूँ, चारों तरफ़ पत्थरों से टकराती हुई हवा का संगीत, स्वतंत्रता से उड़ते हुए पक्षियों का चहचहाना। जब मैं तुम्हारे नाम को पुकारूँ तो पहाड़ियों से टकराता हुआ वही नाम गूँजता हुआ हमारे पास लौट कर आ जाए।"

अभिनव भी कुछ भावुक-सा हो गया। कहने लगा, "थोड़ी ही दूर पर यूनिवर्सिटी के पास ही खूबसूरत पहाड़ी की शृंखलाएँ फैली हुई हैं, बड़ा मनोरम स्थल है, एकांत भी होगा क्योंकि वैलंटाइन दिवस पर हमारे जैसे दीवानों के अलावा कौन आएगा!"
दोनों उसी ओर चल पड़े। कुछ दूर ही गए थे कि भाविका ने उँगली के इशारे से दिखाते हुए कहा, "देखो उस बूढ़ी औरत को, इस वीराने में क्या कर रही है?" एक पत्थर के पास वह बूढ़ी महिला जिसका चेहरा गालों के दोनों ओर लहराते हुए सफ़ेद बालों में छुपा हुआ था, झुकी-सी बैठी थी।

पृष्ठ : 1. 2. 3

आगे-

 

इस रचना पर अपनी प्रतिक्रिया लिखें - दूसरों की प्रतिक्रिया पढ़ें

Click here to send this site to a friend!

आज सिरहानेउपन्यासउपहारकहानियाँकला दीर्घाकविताएँगौरवगाथापुराने अंकनगरनामारचना प्रसंग
घर–परिवार दो पलनाटक परिक्रमापर्व–परिचय प्रकृतिपर्यटन प्रेरक प्रसंगप्रौद्योगिकी फुलवारीरसोई लेखक
विज्ञान वार्ताविशेषांकहिंदी लिंकसाहित्य संगमसंस्मरणसाहित्य समाचारसाहित्यिक निबंधस्वास्थ्य
हास्य व्यंग्य

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9–16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।