मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


व्यक्तित्व


अभिव्यक्ति में डॉ. लक्ष्मी शर्मा
की रचनाएँ

 

कहानियों में
परित्यक्त
मोनालिसा की सोहबत

व्यंजन विधि में
कसूरी मेथी के पकौड़े

 


डॉ. लक्ष्मी शर्मा
 

जन्म- २५ जून १९६४ को इंदौर मध्य प्रदेश, भारत में।
शिक्षा- एमफिल, पीएचडी- हिन्दी

कार्यक्षेत्र-
अध्यापन एवं लेखन। राजस्थान राजकीय महाविद्यालय सेवा के अंतर्गत सह आचार्य- हिंदी के पद से सेवानिवृत्त।

पुरस्कार व सम्मान-
वर्ष २०२० के लिए शिवना अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान से पुरस्कृत

प्रकाशित कृतियाँ-
उपन्यास-
१. सिधपुर की भगतणें
२. स्वर्ग का अंतिम उतार
कहानी संग्रह-
१. एक हँसी की उम्र
२. रानियाँ रोती नहीं
आलोचना-
१. मोहन राकेश के साहित्य में पात्र-संरचना
२. राजस्थान की लघु पत्रिकाएँ: कथ्य एवं कलेवर
सम्पादन-
१. स्त्री होकर सवाल करती है (फेसबुक पर स्त्री-सरोकारों की कविताओं का संकलन)
२. आधुनिक कविता (विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम में शामिल पाठ्य-पुस्तक)

इसके अतिरिक्त विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कहानी, एकांकी, बाल-कथा, आलोचना, पुस्तक-समीक्षा आदि प्रकाशित। दूरदर्शन, आकाशवाणी पर नियमित चर्चा-परिचर्चा, कथा-पाठ आदि। कई वर्षों तक साहित्यिक पत्रिका 'समय-माजरा' एवं 'अक्सर’ के संपादन मंडल से सम्बद्ध।

सम्प्रति- स्वतन्त्र लेखन

सम्पर्क- drlakshmisharma25@gmail.com  

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।