मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

इज़राइल

मध्य-पूर्व में स्थित इज़्राइल की सीमाएँ लेबनान, सीरिया, जोर्डन और मिस्र से मिलती हैं। १४ मई १९४८ को स्वतंत्र हुए इस देश की राजधानी यस्र्शलम है। यह नगर राजधानी होने के साथ साथ मुसलमानों, ईसाइयों और यहूदीयों का पवित्र तीर्थ है। इज़्राइल की मुद्रा इज़्राइली शेकेल है। यहाँ के नागरिकों में ७५ प्रतिशत यहूदी हैं और हीब्रू यहाँ की आधिकारिक भाषा है। हीब्रू के अलावा यहाँ अरबी और अंगे्रज़ी भाषाएँ भी बोली जाती हैं। इज़्राइल में तांबे का अयस्क, पोटाश और प्राकृतिक गैस बहुतायत में मिलते हैं। इसके दक्षिण का अधिकतर हिस्सा रेगिस्तान है लेकिन इसके तटवर्ती इलाके अत्यधिक उपजाऊ हैं।

सऊदी अरब

सऊदी अरब का निर्माण राजा इब्न सऊद ने १८८२ से १९५३ के बीच अपने राज्य काल में किया, जिसके नाम पर इस देश का नाम सऊदी अरब रखा गया। मध्य-पूर्व में स्थित इस देश की राजधानी का नाम रियाध है।

इसके आधे से ज़्यादा भाग में विश्व का सबसे बड़ा रेतीला मस्र्स्थल है जिसका नाम 'रब अल ख़ाली' है। १९३६ में तेल की खोज के बाद से यहाँ की अर्थव्यवस्था तेल पर आधारित है। इसके अधिकतर तेल कुएँ देश के पश्चिमी भाग में फारस की खाड़ी के आसपास हैं। देश के लगभग सभी नागरिक इस्लाम धर्म को मानने वाले हैं। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र स्थान मक्का, मदीना और काबा यहीं पर हैं। सऊदी अरब की मुद्रा रियाल है और राष्ट्रभाषा अरबी है।

इमारात
 

मध्यपूर्व एशिया का एक और देश संयुक्त अरब इमारात १९७१ में सात छोटे राज्यों को मिला कर बनाया गया था। ये सात राज्य थे अबूधाबी, दुबई, शारजाह, अजमान, फुजैरा, रसलखैमा और उमलकवैन।

आजकल ये सात राज्य इमारात के सात मुख्य नगर हैं। अबू धाबी यहाँ की राजधानी है और यहाँ लगभग ९० प्रतिशत लोग इस्लाम के मानने वाले हैं। संयुक्त अरब इमारात की मुद्रा को दिरहम कहा जाता है और यहाँ की राष्ट्रभाषा अरबी है। इसके अतिरिक्त यहाँ अंग्रेज़ी, हिंदी और मलयालम भी बोली जाती हैं। यहाँ की अर्थव्यवस्था भी कच्चे तेल के निर्यात व अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर आधारित है। इस देश में तेल की खोज सन १९५८ में अबूधाबी में हुई थी।


 २४ अक्तूबर २००५

देश देशांतर - . . . . . . . .

-----------     मुखपृष्ठपुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । लेखकों से । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter