मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


फुलवारी देश देशांतर                                                (ललित कुमार के सहयोग से)

संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमरीका, उत्तरी अमरीका महाद्वीप का सबसे बडा देश है। पचास राज्यों से मिल कर बने इस देश की राजनैतिक व्यवस्था प्रजातांत्रिक है। इस देश को आमतौर पर अमरीका अथवा यू.एस.ए. भी कहते हैं। इसकी राजधानी वॉशिंगटन डी स़ी औ़र सबसे बडा नगर न्यू यौर्क है। अमरीका आजकल विश्व की सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। यहाँ प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं तथा कृषि योग्य भूमि की भी बहुतायत है। यहाँ की मुद्रा अमरीकी डॉलर है। अधिकतर नागरिक इसाई धर्म का पालन करते हैं और अंग्रेज़ी यहाँ की आधिकारिक भाषा है। 'बाल्ड ईगल' अमरीका का राष्ट्रीय पक्षी है। विश्व की सबसे लंबी नदी मिसिसिपी-मिसूरी इसी देश में है।

कैनेडा

उत्तरी अमरीका में स्थित कैनेडा क्षेत्रफल की दृष्टि से (रूस के बाद) विश्व का दूसरा सबसे बडा देश है। कनाडा की राजधानी ओटावा है। ओटावा के अतिरिक्त यहाँ के प्रमुख नगरों में टोरंटो, मॉनट्रियल, वैंकूवर और केलगैरी इत्यादि शामिल हैं। अधिकांश कैनेडियन लोग इसाई धर्म का पालन करते हैं। कैनेडा का आधे से अधिक भाग वनों से ढंका हुआ है और सात प्रतिशत से अधिक भाग में मीठे पानी की नदियां या झीलें हैं। प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध यह देश २०वीं सदी तक कृषि-प्रधान देश माना जाता था परंतु अब यह के बडे औद्योगिक देशों में गिना जाता है। विश्व प्रसिद्ध नियागरा फॉल भी इसी देश में हैं। कनाडा की मुद्रा कैनेडियन डॉलर है।

मेक्सिको

मेक्सिको उत्तरी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक और देश है। यहाँ की राजधानी मेक्सिको सिटी है। यह शहर उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है और विश्व की सबसे बड़ी राजधानी है। पूरे देश की आबादी का एक पांचवां हिस्सा सिर्फ मेक्सिको सिटी में रहता है। १५५१ में अमेरिकी महाद्वीप का पहला विश्वविद्यालय मेक्सिको सिटी में बनाया गया था। सन १८१० में मेक्सिको को स्पेन से स्वतंत्रता प्र्राप्त हुई थी। स्पैनिश यहाँ की आधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। प्राचीनकाल में मेक्सिको, माया और अज़टेक जैसी महान सभ्यताओं की भूमि रही है। यहाँ की अर्थव्यवस्था कृषि और उद्योगों पर आधारित है। खाद्य फसलों में मुख्य तौर पर यहाँ मक्का (भुट्टा) उगाया जाता है। मेक्सिको को मुद्रा 'पेसो' है।


 १ मई २००६ 

देश देशांतर - . . . . . . . .

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।