मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि की रसोई से

दही जमाने की सर्वोत्तम विधि


सामग्री-
bullet दूध १ लीटर
bullet दही का जामन २ छोटे चम्मच

बनाने की विधि

bullet

दूध को उबालें और उसे ठंडा होने दें।

bullet

जब दूध गुनगुना हो जाए तब उसमें दही का जामन डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। चाहें तो दूध को दो बर्तनों में अच्छी तरह उलट-पलटकर जामन को मिलाया जा सकता है।

bullet

इसको ढँककर ३-४ घंटे तक जमने के लिये रखें।

bullet

दही जम जाने के बाद उसको एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें जिससे वह थोड़ा सख्त हो जाए, ताकि काटते समय अच्छे से कटे।

bullet

अब यह परोसने के लिये तैयार है। दही और उससे तैयार रायते आदि ठंडे ही परोसने चाहिये।

टिप्पणी-

bullet

सर्दियों के मौसम में दही जमने में थोड़ा ज़्यादा समय लगता है। इस कारण इसे जमाने के लिये किसी गरम स्थान पर रखें। थोड़ी सी जामन की मात्रा भी बढ़ाकर भी दही को जल्दी जमाया जा सकता है।

bullet

जमाए गए दही में से दो चम्मच अलग निकालकर रखना न भूलें यह जामन दही को दुबारा जमाने के लिये काम आएगा। जामन का दही खट्टा नहीं होना चाहिये इसलिये इसको प्रयोग में लाने से पहले फ्रिज में रखें।

१ सिंतबर २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।