मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- भारतीय स्वाद के इतालवी व्यंजन

- शुचि

पेन्ने पास्ता मरीनारा सौस के साथ
३-४ लोगों के लिये, समय २० मिनट


सामग्री पास्ता उबालने के लिए
  • पेन्न पास्ता २०० ग्राम

  • पानी ५-६ चाय का प्याला

  • नमक २ छोटा चम्मच

सामग्री मरीनारा सौस के लिए

  • लाल टमाटर ४ मध्यम/ ४५० ग्राम

  • प्याज २ बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ

  • बारीक कटा लहसुन २ कली

  • ताजी बेसिल पत्तियाँ १०-१२

  • नमक आधा छोटा चम्मच

  • काली मिर्च, ताजी कुटी स्वादानुसार

  • जैतून का तेल २ बड़े चम्मच

सामग्री परोसने के लिए

  • परमेसन चीज़ चौथाई चाय का प्याला (वैकल्पिक)

बनाने की विधि-
bullet

एक बर्तन में ६ चाय का प्याला पानी उबालिए। इसमें नमक और पेन्ने पास्ता डालकर पास्ता के गलने तक उबालिए। आमतौर पर पास्ता के पैकेट पर उबलने के निर्देश लिखे होते हैं। लगभग १० मिनट में यह उबल जाएगा। जब पास्ता गल जाए तो इसको छलनी में निकाल लें।

bullet

टमाटरों को धोकर दो मिनट के लिए गरम पानी में उबाल लें। अब इनको ठंडा होने दें और फिर टमाटर का छिलका उतार लें और बीच से दो भागों में काटकर अंदर के बीज हटा दें। अब टमाटर को छोटा छोटा काट लें।

bullet

बेसिल की पत्तियों को भी धोकर छोटा-छोटा काट लें, या फिर हाथ से तोड़ लें।  बेसिल हाथ से तोड़ने पर बेसिल की पत्तियाँ काली नही पड़ती है। अगर ताजी बेसिल न मिले तो सूखी बेसिल का प्रयोग किया जा सकता है।

bullet

एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसमें बारीक कटी प्याज और लहसुन डालें और मध्यम आँच पर गुलाबी होने तक भूनें।

bullet

भुनी प्याज में टमाटर, काली मिर्च, और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

bullet

एक उबाल आने के बाद आँच को धीमा कर दें और सौस को धीमी आँच पर पकने दें। बीच-बीच में इसे चलाना ना भूलें। सौस के तैयार होने में लगभग १०-१५ मिनट का समय लगेगा। तैयार सौस गाढ़ी और चिकनी होती है। अब इसमें बेसिल की पत्तियाँ डालें।

bullet

तैयार सौस में उबले पेन्ने पास्ता डालें। हल्के हाथों से सौस को पास्ता में मिलाएँ। सभी पेन्ने में सौस अच्छे से लग जानी चाहिए। स्वाद के अनुसार नमक, काली मिर्च और डालें। आँच बंद कर दें।

bullet

स्वादिष्ट पास्ता तैयार है। कद्दूकस किया परमेसन चीज़ डालकर गरम परोसें।

टिप्पणी-

bullet

पेन्ने पास्ता न मिलने पर किसी और प्रकार के पास्ता का प्रयोग भी कर सकते हैं।

२५ फरवरी २०१३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।