मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- माइक्रोवेव में पकाएँ

लहसुन पाव

३  लोगों के लिये
समय ५ मिनट

सामग्री
  • एक फ्रेंच लोफ़ या तीन पाव
  • १२५ ग्राम मक्खन 
  • ३ कली लहसुन पिसे हुए
  • १ हरी मिर्च पिसी हुई (कम तीखा चाहिये तो पीसने से पहले मिर्च के बीज निकाल दें।)
  • १ चम्मच हरा धनिया बिलकुल बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार

विधि-  

  • फ्रेंच लोफ़ के मोटे टुकड़े कर लें जैसे चित्र में दिखाए गए हैं। अगर पाव का प्रयोग कर रहे हैं तो उनको बीच से आधा काटें।
  • मक्खन को नमक, हरा धनिया, लहसुन और हरी मिर्च मिला कर इतना फेंटें कि वह नर्म- और हल्का हो जाए।
  • फ्रेंच लोफ़ पर लगाएँ और माइक्रोवेव कुकर में 'हाई' पर एक या डेढ़ मिनट तक मक्खन के पिघल जाने तक गर्म करें।
  • आलू मेथी के सूप के साथ गरमा-गरम परोसें।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter