मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- माइक्रोवेव में पकाएँ

गोभी की सूखी सब्ज़ी

४ लोगों के लिए, समय १५ मिनट

सामग्र
  • ५० ग्राम तेल या मक्खन
  • ५० ग्राम ब्रेड का सूखा चूरा (ब्रेडक्रंब)
  • १ गोभी का फूल छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • २ बड़े चम्मच पानी
  • नमक काली मिर्च स्वादानुसार
  • १ बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

विधि

  • तेज़ आँच पर एक कैसरोल में घी पिघला लें। ब्रेडक्रंब इसमें डालकर १ मिनट तक चलाएँ। एक बर्तन में निकालकर अलग रखें।

  • एक कैसरोल में फूलगोभी में नमक काली मिर्च और पानी रख कर क्लिंग फॉयल से ढँकें और 'हाई' पर ८ से १० मिनट या गोभी के नर्म होने तक पकाएँ। बीच में एक दो बार चला दें ताकि नमक अच्छी तरह मिल जाए।

  • मक्खन वाले ब्रेडक्रंब अच्छी तरह मिलाएँ।

  • हरे धनिया से सजाएँ और पराठे या पूरी के साथ गरम परोसें।

विशेष

  • पारंपरिक खाना हो तो साथ में माइक्रोवेव किए गए गोभी का निराला स्वाद सबको लुभाएगा। जल्दी में कुछ स्वादिष्ट खाना है तो इस गोभी के साथ ब्रेड या चावल का जवाब नहीं। पौष्टिकता में भी यह भरपूर है सो इसे टमाटर और प्याज़ के साथ सलाद की तरह भी परोसा जा सकता है। टिफ़िन में पैक करना है तो पराठे और पूरी के साथ इसका मज़ा निराला है। चटपटा चाहिए तो चाटमसाला, हरी मिर्च और नीबू डालकर चाय के साथ खाएँ या बेसन मिला कर पकौड़े तलें यह गोभी हर तरह से अच्छा लगता है।

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter