मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार-पुरालेख-विषयानुसार-हिंदी-लिंक-हमारे-लेखक-लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- माइक्रोवेव में पकाएँ

हरे प्याज़ और मटर, गाजर के साथ

४ लोगों के लिए, समय १५ मिनट

सामग्र
  • २ ताज़ी छोटी गाजरें छील कर छोटे टुकड़ों में चौकोर कटी हुई
  • ५०० ग्राम मटर के दाने
  • ६ छोटे हरे प्याज़ बिना पत्तों के
  • २५ ग्राम मक्खन या वनस्पति
  • ५ सलाद के पत्ते
  • नमक काली मिर्च स्वादानुसार
  • ४ बड़े चम्मच पानी

विधि

  • कैसरोल में हल्की चिकनाई लगाकर गाजर उसमें डाल दें।
  • क्लिंग रैप से ढंक कर ३-४ मिनट तक 'हाई' पर पकाएँ।
  • मक्खन, मटर, प्याज़, पानी, नमक और प्याज़ डालकर मिलाएँ।
  • ढँकें और ८ मिनट तक हाई पर पकाएँ। चार मिनट बाद खोलकर एक बार चला दें।
  • सलाद के पत्तों को बारीक काटें।
  • कैसरोल में डाल कर सब्ज़ी के साथ अच्छी तरह मिलाएँ।
  • दो मिनट या सब्ज़ी के नरम होने तक पकाएँ।
  • गरम परोसें।

टिप्पणी- इसे सब्ज़ी की तरह भी खा सकते हैं और नाश्ते की तरह भी- ब्रेड, रोटी और चावल सभी के साथ मज़ेदार। चटपटा चाहिए तो बारीक कटी हरी मिर्च, ताज़े नीबू का रस और चाट मसाला मिलाकर परोसें। चाहें तो हरे धनिये की बारीक कटी पत्तियों से सजाएँ

मुखपृष्ठ । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें  पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

पुरालेख तिथि अनुसार  ।  पुरालेख विषयानुसार  ।   हमारे लेखक  ।   लेखकों से 

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter