मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- मिठाइयाँ

शुचि की रसोई से

नारियल के लड्डू


सामग्री-- (११ लड्डू के लिये)

bullet घिसा हुआ नारियल १ कप
bullet दूध ३ कप, ७५० मिली लीटर
bullet शक्कर १/४ कप से थोड़ा ज़्यादा
bullet हरी इलायची ४-५
bullet २ बड़े चम्मच नारियल बुरादा, लड्डू को सजाने के लिए
बनाने की विधि-
bullet

हरी इलायची के छिलके उतारकर बीज को दरदरा कूट लें। एक भारी तली की कढ़ाई में दूध और नारियल को उबालें, पहला उबाल आने के बाद आँच को धीमा कर दें और नारियल को दूध में पकने दें। बीच-बीच में मिश्रण को अच्छे से मिलाते रहें। नारियल को दूध में तबतक पकाएँ जबतक की यह पूरी तरह से दूध में मिल जाए। इस पूरी प्रक्रिया में तकरीबन १ घंटा और ३० मिनट लगते हैं।

bullet

इसमें शक्कर मिलाएँ और ५-७ मिनट के लिए और पकाएँ। इस समय आपको मिश्रण को बराबर चलाना होगा जिससे की यह तली में लगने ना पाए ।

bullet

मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। जब मिश्रण हल्का गुनगुना हो तो इसमें इलायची डालें और लगभग १ बड़ा चच्मच मिश्रण हथेली में लेकर गोल-गोल घुमाते हुए लड्डू बनाएँ।

bullet

लड्डू को नारियल के बुराड़े में अच्छे से लपेटकर परोसें।

टिप्पणी-

bullet भारत के बाहर ज़्यादातर देशों में बहुत महीन शक्कर मिलती है, लेकिन अगर आप भारत में रहती हैं तो शक्कर को पीस कर ही डालें। शक्कर के स्थान पर बूरे का भी प्रयोग किया जा सकता है।
bullet आर्गेनिक शक्कर का प्रयोग स्वास्थ्यदायक होता है।

२० जनवरी  २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।