मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- स्वस्थ कलेवा (लगभग ३०० कैलोरी के व्यंजन)

- शुचि की रसोई से

छुँकी अंकुरित मोठ कचूमर के साथ


सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet मोठ १ कप, आलू १ मध्यम
bullet तेल २ छोटे चम्मच, जीरा १ छोटा चम्मच, हींग २ चुटकी, पिसा धनिया आधा छोटा चम्मच।
bullet बारीक कटा हरा धनिया २ बड़े चम्मच
bullet नमक, गरम मसाला, हरी मिर्च और अदरक स्वादानुसार
कचूमर के लिये-
bullet खीरा, टमाटर और मूली एक-एक मध्यम आकार की।
bullet नीबू का रस २ छोटे चम्मच, नमक और पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार

परोसने के लिये (वैकल्पिक)

bullet इमली की चटनी, पुदीने की चटनी और मट्ठा
मट्ठा

अंकुरित करने की विधि-

bullet मोठ को बीनकर, अच्छी तरह धो लें। अब इसको ५-६ कप पानी में रात भर (आठ घंटे) भिगोकर रखें।
bullet

भीगे मोठ को पानी से निकल कर छलनी पर रखें जिससे कि पानी अच्छी तरह छन जाए। अब इस छलनी को एक साफ किचन के तौलिए से चारों तरफ से अच्छी तरह ढक दें और मोठ को अंकुरित करने के लिए इस छलनी को गर्म स्थान पर रखें। मोठ के अंकुर काफ़ी जल्दी फूटते है, आमतौर पर एक दिन में अच्छे अंकुर आ जाते हैं।

bullet

अगर लंबे अंकुर चाहिए, तो फिर थोड़े समय के लिए और रख सकते हैं। यह मौसम पर भी निर्भर करता है कि अंकुर के बढ़ने में कितना समय लगेगा। मोठ को दिन में दो बार जरूर धोएँ जिससे कि किसी भी प्रकार का संक्रमण ना आने पाए। अंकुरित मोठ अब तैयार है इस्तेमाल के लिए। अगर आप अंकुरित मोठ का तुरंत उपयोग नही करना चाहते हैं तो आप इसको २ दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।

बनाने की विधि-
bullet हरी मिर्च का डंठल हटा कर मिर्च को धो लें और फिर इसे बारीक काट लें।
bullet एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब इसमें जीरा, हींग, कटी हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ पल के लिये भूनें।
bullet अंकुरित मोठ, नमक, और पीसा धनिया डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ।
bullet ढक्कन लगाकर मोठ को धीमी आँच पर २ मिनट के लिए पकाएँ। गरम मसाला डालकर और एक मिनट के लिए मोठ को भूनें और आँच बंद कर दें।
bullet स्वादिष्ट मोठ अब तैयार है। कटी हरी धनिया से सजाकर इस पौष्टिक नाश्ते को परोसें।

कचूमर बनाने की विधि-

bullet खीरे को छील कर धो लें। अब इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। टमाटर और मूली को भी धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
bullet एक कटोरे में कटे हुए खीरे, टमाटर और मूली को लें। अब इसमें नमक, मिर्च और नीबू का रस डालें। अच्छी तरह मिलाएँ। कचूमर सलाद अब तैयार है।

परोसने के लिए सुझाव-

bullet एक सर्विंग डिश में छुँके हुए अंकुरित मोठ लें। इसके ऊपर कचूमर सलाद सजाएँ। स्वादानुसार थोड़ी-थोड़ी इमली की मीठी और पुदीने की चटनी डालें।
bullet अंकुरित मूँग को आप ताजे बने मठे के साथ परोसें। लीजिए स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता तैयार है मिनटों में।

टिप्पणी-

bullet मोठ को पकाते समय हल्के हाथों से चलाएँ जिससे कि इसके अंकुर टूटे नहीं।
bullet चाहें तो इस स्वादिष्ट मोठ को कटी प्याज डालकर भी परोस सकते हैं।
bullet जिन पाठको को मधुमेह की शिकायत है उनके लिए यह नाश्ता बहुत अच्छा रहता है।
 

१० अगस्त २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।