मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- नमकीन

- शुचि की रसोई से

चटनी के आलू  


सामग्री (४ लोगों के लिये)
bullet छोटे आलू ५०० ग्राम
bullet हरी धनिया १०० ग्राम, हरी मिर्च ४-५
bullet नमक १ छोटा चम्मच,
bullet अमचूर/ खटाई आधा छोटा चम्मच,
bullet चाट मसाला १ छोटा चम्मच
bullet नीबू का रस डेढ़ बड़ा चम्मच
bullet दही २ बड़े चम्मच
 
बनाने की विधि-   

bullet

आलू को उबाल कर ठंडा करें और छीलकर, बीच से दो टुकड़ों में काट लें।

चटनी के लिए-

bullet

हरे धनिया के मोटे डंठल निकालकर उसे अच्छे से धो लें और मोटा-मोटा काट लें। हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो लें।

bullet

धनिया पत्ती, और हरी मिर्च को ग्राइंडर में महीन पीस लें।

bullet

अब दही को छोड़कर बाकी सभी सामग्री डालकर कुछ देर के लिए फिर से पीसें।

bullet

दही डालकर कुछ और देर के लिए चटनी को पीसें।

bullet

धनिया की चटनी तैयार है

bullet

एक काँच के कटोरे में आलू डालें और आलू में चटनी को अच्छी तरह लपेटें।

bullet

चटपटे चटनी के आलू अब तैयार हैं परोसने के लिए।होली के अवसर पर इस तीखी चाट को बनाएँ। बनाने में आसान और खाने में उम्दा।

२ मार्च २०१५

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।