मुखपृष्ठ

पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंक हमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP            पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org


रसोईघर- स्वस्थ भोजन

- मधु गजाधर


दही से बना स्वादिष्ट चीज़ स्प्रेड


सामग्री-
  • दही एक किलो
  • लहसुन- एक बड़ा चम्मच पिसा हुआ।
  • नीबू का रस- एक बड़ा चम्मच
  • जैतून का तेल एक बड़ा चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार
  • कुटी या पिसी हुई काली मिर्च और बारीक कुटे हुए अखरोट या बादाम (इच्छानुसार )
  • थोडा सा बारीक कटा ताज़ा पुदीना

विधि-

  • दही को एक साफ़ और सफ़ेद पतले कपड़े में बाँध कर रात भर लटका दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।

  • सुबह कपड़े में पानी निकले हुए दही का चक्का-सा मिल जाएगा।

  • इस चक्के में पुदीना छोड़कर बाकी सब चीजें अच्छी तरह मिला लें।

  • अंत में कटा पुदीना डाल कर हलके हाथ से मिलाएँ और साफ़ बोतल में भर कर फ्रिज में रख दें।

टिप्पणी- उच्च मात्रा में प्रोटीन युक्त अति स्वादिष्ट और सरलता से तैयार होने वाला यह एक ऐसा चीज स्प्रेड है जिसे किसी भी समय के भोजन में प्रयोग किया जा सकता है। परांठे, रोटी और हर तरह की ब्रेड के अतिरिक्त भपाई हुई (स्टीम की हुई) सब्जियों में मिलाकर सलाद ड्रेसिंग की तरह इसका प्रयोग किया जा सकता है। लगभग एक सप्ताह तक इसे फ्रिज में रखा जा सकता हैं।

१७ जनवरी २०११

अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़ें

 


पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार हिंदी लिंकहमारे लेखक लेखकों से
SHUSHA HELP // UNICODE  HELP / पता- teamabhi@abhivyakti-hindi.org

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।

 

hit counter