मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- फलाहार

- शुचि  

साबूदाने का पुलाव


 सामग्री (४ लोगों के लिए)
bullet साबूदाना तीन चौथाई प्याला
bullet आलू २ छोटे/ १ मध्यम
bullet मूँगफली चौथाई प्याला
bullet हरी मिर्च २-४
bullet सेंधा नमक १ छोटा चम्मच/ स्वादानुसार
bullet घी/ तेल डेढ़ बड़ा चम्मच
bullet नीबू का रस १ बड़ा चम्मच
bullet कटा हरा धनिया १ बड़ा चम्मच
bullet पानी सवा प्याला

विधि

bullet साबूदाने को बीनकर धो लें अब इसे लगभग सवा प्याला पानी में २-३ घंटे के लिए भिगो दें।
bullet २-३ घंटे के बाद साबूदाना पानी सोख कर मुलायम हो जाता है। अगर साबूदाना कड़ा लगता है तो थोड़ा और पानी डालकर कुछ और देर के लिए इसे भिगो दें।
bullet हरी मिर्च का डंठल हटा कर और उसे अच्छे से धो कर महीन-महीन काट लें।
bullet आलू को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
bullet एक नॉन-स्टिक कड़ाही में घी/ तेल गरम करें। मूँगफली डालें और भूनें. मूँगफली को पूरी तरह से भूनने में ३-४ मिनट का समय लगता है। मूँगफली भुन जाने पर सोंधी-सी महक आती है।
bullet कटी हरी मिर्च डालें और भूनें। अब डालें कटे आलू. आलू को भी एक मिनट के लिए भूनें।
bullet नमक डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएँ। आँच को धीमा करके ढक्कन लगाकर आलू को गलाएँ। इसमें लगभग ५ मिनट का समय लगता है।
bullet भीगा साबूदाना डालें और अच्छे से मिलाएँ। साबूदाने को २ मिनट तक भूल लें।
bullet ढक्कन लगा कर साबूदाने को गलने दें। इस प्रक्रिया में २-४ मिनट का समय लगता है।
bullet साबूदाना गलने के बाद पारदर्शी-सा दिखता है। अगर साबूदाना नही गला है तो कुछ और देर ढककर पकाएँ। फिर आँच को बंद कर दें।

टिप्पणी-

bullet बिना व्रत के भी साबूदाने का पुलाव बनाया सकता है। ऐसी स्थिति में आप इसमें और भी सब्जियाँ जैसे हरी मटर, गाजर, फली इत्यादि भी डाल सकते हैं।

१५ अक्तूबर २०१२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।