|  | 
								सामो 
						चावल को बीनकर धोएँ और पाँच मिनट के लिये पानी में भिगो 
						दें। पाँच मिनट बाद भीगे चावल का पानी निकाल कर छन्नी 
						में छोड़ दें जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए। | 
							
								|  | 
								बादाम और पिस्ते का छिलका हटाकर इन्हें महीन-महीन काट 
								लें। हरी इलायची का बाहरी छिलका निकालकर दानों को दरदरा कूट 
						लें। | 
							
								|  | 
								एक नॉन स्टिक कड़ाही/ पैन में १ छोटा चम्मच घी गरम करें। 
						इसमें चावल डालें और एक मिनट के लिये चावल को मध्यम 
						आँच पर भूनें। | 
							
								|  | 
								इसमें दूध डालें और 
								अच्छी तरह मिलाएँ। पहला उबाल आने पर 
						आँच को धीमा कर दें और चावल को दूध में पकने दें। इस 
						मिश्रण को बराबर चलाते रहें जिससे यह तली में न लगे। | 
							
								|  | 
								चावल को पूरी तरह से गल जाने तक पकाएँ। इस प्रक्रिया में 
						लगभग १० मिनट का समय लगता है। | 
							
								|  | 
								कटे बादाम और शक्कर को दूध में मिलाकर 
								अच्छी तरह दो और 
						मिनट (शक्कर के पूरी तरह से खीर में मिल जाने तक) के लिये 
						पकाएँ। आँच को बंद कर दें ।  | 
							
								|  | 
								कुटी हुई इलायची मिलाएँ और फलाहारी खीर को ठंडा होने 
								दें।
						स्वादिष्ट फलाहारी खीर को कटे पिस्ता से सजाकर परोसें। इसे 
								रुचि के अनुसार ठंडा या गर्म परोसा जा सकता है। |