रसोईघर-
कुछ अनोखी सब्जियाँ |
-
शुचि की रसोई से |
|
लौकी पोस्तो
|
|
सामग्री-
(४ लोगों के लिये)
|
लौकी १ मध्यम, हरी मिर्च २, बारीक कटी, हरा धनिया
१ बड़ा चम्मच बारीक़ कटा, घी २ छोटा चम्मच
|
|
जीरा १ छोटा चम्मच, हींग २ चुटकी
हल्दी पाउडर १/२ छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर १/४
छोटा चम्मच, धनिया पाउडर १ छोटा चम्मच, गरम मसाला
इच्छानुसार, नमक १ १/४ छोटा चम्मच, पोस्ता दाना ३
बड़े चम्मच |
|
|
बनाने की
विधि-
|
लौकी का तना काटकर छिलका हटा दें और लौकी को धोकर
एक इंच लम्बे टुकड़ों में काट लें।
|
|
कड़ाही में घी गरम करें। १ छोटा चम्मच जीरा डालें।
जब जीरा चटक जाए और भुन जाएँ तब इसमें हींग और कटी
हुई हरी मिर्च डालें। कुछ पल भूनें। |
|
आँच धीमी करके हल्दी पाउडर डालें। अब कटे हुए लौकी
के टुकड़े डालें और मध्यम आँच पर लौकी को २ मिनट
भूनें। इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर
डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ।
|
|
लौकी को ढककर थोड़ा गला लें। लौकी को बहुत ज़्यादा
ना पकाएँ नही तो यह घुट जाएगी। इस लौकी पोस्तो की
विधि में खिली खिली लौकी ज़्यादा स्वादिष्ट लगती
है। |
|
जब तक लौकी गल रही है आप या तो पोस्तादाना को सूखा
पीस लें या फिर थोड़ा सा पानी डालकर पोस्ता दाना
को बारीक पीस कर इसका पेस्ट बना लें। |
|
अब पोस्तो को लौकी में डालें। साथ में थोड़ा सा
पानी भी डालें। पोस्तो को लौकी के साथ अच्छे से
मिलाएँ। ढककर लौकी को पोस्तो के साथ ५-७ मिनट
पकाएँ। आप चाहें तो स्वादानुसार ज़रा सा गरम मसाला
भी डाल सकते हैं। |
|
आँच बंद कर दें। लौकी पोस्तो को कटी हरी धनिया से
सजाएँ। यह तैयार है परोसने के लिये।
इस स्वादिष्ट लौकी पोस्तो को रोटी, पूरी,
या फिर चावल किसी के साथ भी परोसा जा सकता है। |
टिप्पणी-
|
अगर
आप लौकी पोस्तो को पारंपरिक बंगाली तरीके से बनाना
चाहते हैं तो इसे जीरे के स्थान पर पंचफोरन ( कलौंजी,
मेथीदाना, जीरा, सरसों, और सौंफ का मिश्रण) मसाला में
भी छौंक सकते हैं। |
|
पारंपरिक बंगाली सब्जियाँ सरसों के तेल में छौंकी
जाती हैं लेकिन आप अपने स्वाद के हिसाब से कोई भी
खाने वाला तेल या फिर घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
|
१ मई
२०२२ |
|