मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- कुछ अनोखी सब्जियाँ

- शुचि की रसोई से   

थाईलैंड वाली लाल करी


सामग्री- (४ लोगों के लिये)

bullet

लेमन ग्रास १, खड़ी कश्मीरी लाल मिर्च ५--६, धनिया और जीरा २ छोटा चम्मच, सफेद/ काली मिर्च १/४ छोटा चम्मच, ब्राउन शुगर और नमक १/२ छोटा चम्मच

bullet

प्याज १ छोटा, छिलका हटाकर चार टुकड़ों में काट लें। लहसुन १ कली (वैकल्पिक), अदरक १ इंच टुकड़ा, नीबू का रस १ बड़ा चम्मच,

करी बनाने के लिये सामग्री-

bullet

गाजर २ मध्यम, टुकड़ों में कटी। ब्रुकोली १ कप, टुकड़ों में कटी। बेबी कॉर्न १ कप। बीन्स १/२ कप, टुकड़ों में कटी। बंबू शूट्स १/२ कप। अनानास के टुकड़े १/३ कप। तेल १ बड़े चम्मच। नमक १ छोटा चम्मच। ब्राउन शक्कर १/२ छोटा चम्मच। नारियल का दूध १ १/२ कप।

थाई रेड करी पेस्ट बनाने की विधि-

bullet

लेमन ग्रास को धोकर डेढ़ इंच बड़े टुकड़ों में काट लें। लेमन ग्रास का सफेद हिस्से में बहुत रेशे होते हैं तो आप उस हिस्से का इस्तेमाल न करें और केवल हरा हिस्सा ही लें।

bullet

सूखी लाल मिर्च को १० मिनट के लिये गुनगुने पानी में भिगो कर रखें।

bullet

जीरा, खड़ा धनिया और काली/ सफेद मिर्च के दानों को धीमी आँच १-२ मिनट या फिर खुश्बू आने तक भूने। और ठंडा होने पर सभी सामग्री को ब्लेंडर/मिक्सी में बारीक पीस लें। थाई लाल करी पेस्ट तैयार है।

थाई रेड करी बनाने के लिये-

bullet

थाई रेड करी बनाने के लिये कड़ाही में १ बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें थाई मसाला पेस्ट डालें और दो मिनट मध्यम आंच पर भूनें। अब स्वादानुसार सब्जियाँ डालें और एक मिनट भूनें।

bullet

स्वादानुसार नमक डालें।

bullet

नारियल का दूध डालें और अच्छे से पकाएं। थाई खाने में सब्जियाँ क्रंची अच्छी लगती हैं तो सब्जियों को ज्यादा न गलाएँ।

bullet

स्वादानुसार जरा सी शक्कर और १ चम्मच नीबू का रस भी डाल सकते हैं।

टिप्पणी-

bullet

थाई रेड करी में पकी सब्जियों को सुगन्धित जैसमीन चावल के साथ परोसें।

bullet

इस स्वादिष्ट अनानास की करी को पूड़ी, पराठा आदि के साथ परोस सकते हैं।

१ जून २०२२

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।