|
रसोईघर-
दावत की सब्जियाँ |
-
शुचि |
 |
1दही
बैंगन |
|
|
सामग्री
(४ लोगों के लिए)
 |
२५० ग्राम पतले लंबे बैंगन, बैंगन तलने और छौंक के
लिए तेल। |
 |
२५० ग्राम दही, १ छोटा चम्मच नमक,
|
 |
१ छोटा चम्मच शक्कर, १/२ छोटा चम्मच राई, ८-१० करी
पत्ते, १ सूखी लाल मिर्च |
 |
१ छोटा चम्मच घिसी अदरक |
 |
काली मिर्च स्वादानुसार
|
|
|
बनाने की विधि
 |
बैंगन को धोकर
पोंछ लें और पतले लंबे लंबे काट लें।
|
 |
सॉस पैन में
तेल गरम करें और बैंगन को हल्का सुनहरा सेक लें या
तल लें। इसे ठंडा होने दें।
|
 |
एक कटोरे में
दही लें। इसमें नमक और शक्कर डालकर फेंट लें। अगर
दही गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा पानी मिला लें।
|
 |
तड़के के लिए २
छोटा चम्मच तेल गरम करें। इसमें राई डालें। जब राई
तड़क जाए तो इसमें करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च
डालें। अब अदरक डालें। ठीक से मिलाएँ और आँच बंद
कर दें। |
 |
तड़के को दही
में मिलाएँ। |
 |
तले हुए बैंगन
को तड़के वाले दही में डालें।
|
 |
स्वादानुसार
काली मिर्च डालें। |
 |
दही बैंगन
तैयार हैं। हरे धनिये की बारीक पत्तियों से सजाकर
दही बैंगन को गरमागरम रोटी या चावल के साथ परोसें।
|
१ नवंबर
२०२५ |
|