| 
                  
                  
                    
                      |  | विधि 
							
								|  | प्याज को छीलकर धो 
								लें और एक इंच चौड़े और लगभग दो इंच लंबे टुकड़ों 
								में काटें। अदरक को छीलकर धो लें और फिर लंबे-लंबे 
								लच्छे काटें। हरी मिर्च का डंठल हटा कर उसे धो लें 
								और फिर बीच से चीरा लगाकर दो टुकड़ों में काटें। |  
								|  | शिमला मिर्च को धोकर 
								बीच से आधा काट लें और बीज और तने को हटा कर 
								लंबा-लंबा काट लें। टमाटर को धोकर बीच से काटें। 
								इसके बीज हटा दें और लंबे-लंबे काट लें। |  
								|  | गाजर को छील कर धोएँ 
								और लंबे टुकड़ों में काट लें। |  
								|  | पनीर को लंबा-लंबा 
								उँगली के आकार का काटें। |  
								|  | एक कड़ाही में घी/ 
								तेल गरम करें, इसमें खड़ी लाल मिर्च को पकने तक 
								भूनें, जीरा डालें और जब जीरा भुन जाए तो इसमें 
								अदरक, प्याज, और हरी मिर्च डालकर एक मिनट के लिए 
								तेज आँच पर भूने। |  
								|  | इसमें कटे गाजर और 
								शिमला मिर्च डालें और कुछ देर के लिए भूनें। अब 
								इसमें लाल मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालें और 
								सबको अच्छे से मिलाएँ। आँच धीमी कर दें और 
								सब्जियों को थोड़ा पकने दें। इसमें ३-४ मिनट का मय 
								लगता है। |  
								|  | अब इसमें पनीर डालें 
								और हल्के हाथ से मिलाएँ और एक मिनट के लिए पकने 
								दें। अब इसमें डालें टमाटर, गरम मसाला, नीबू का 
								रस, और सफेद सिरका सबको अच्छी तरह मिलाएँ। कुछ देर 
								(लगभग एक मिनट) के लिए पकने दें और फिर आँच बंद कर 
								दें। |  
								|  | स्वादिष्ट पनीर 
								जालफ्रेजी तैयार है। कटी हरी धनिया से सजाकर पनीर 
								जालफ्रेजी को रोटी, नान, और पूरी किसी के साथ भी 
								परोसें यह बहुत स्वादिष्ट लगती है। |  टिप्पणी- 
							पनीर जालफ्रेजी में 
							सब्जियों को ज़्यादा गलाना नही चाहिए, इसमें करारी 
							सब्जियाँ ज़्यादा स्वादिष्ट लगती हैं और रंगीन भी।अगर चाहें तो अलग 
							स्वाद के लिए पनीर के टुकड़ों पर हल्का सा चाट मसाला / 
							गरम मसाला/ तंदूर मसाला बुरककर १५ मिनट के लिए छोड़ 
							दें, और फिर पकाएँ पनीर जालफ्रेजी। 
						१९ नवंबर २०१२ |  |