मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सलाद

-शुचि की रसोई से

फलों का सलाद(४ लोगों के लिए)

सामग्र-

  • अनन्नास--इंच-के-टुकड़ों-में-कटा-डेढ़-प्याला, आम १ इंच के टुकड़ों में कटा डेढ़ प्याला, चेरी डेढ़ प्याला, सेब १, किवी २, संतरे २

स्ट्रॉबेरी की ड्रेसिंग के लिए

  • स्ट्रॉबेरी जैम १/२ प्याला, संतरे का रस १/३ प्याला

 

 

विधि-

bullet किवी को छीलकर उसे १ इंच के टुकड़ों में काट लें।
bullet सेब को धोकर, बीच से आधा काटें। बीज हटाकर सेब को भी १ इंच के टुकड़ों में काट लें। सेब का छिलका न निकालें इसमें बहुत पौष्टिक तत्व होते हैं।
bullet संतरे को छीलकर, फाँक को अलग कर लें। अगर इसमें कोई बीज है तो उसे निकाल दें।
अब एक बड़े कटोरे में सारे फल लें।
bullet एक छोटे प्याले में स्ट्रॉबेरी जैम, और ऑरेंज जूस को अच्छी तरह मिलाएँ। स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग तैयार है।
bullet स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग को फलों के सलाद के ऊपर बडालें । बहुत हल्के हाथ ड्रेसिंग को फलों के साथ मिलाएँ।
bullet स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों का सलाद तैयार है।

टिप्पणी-

bullet फलों का चुनाव मौसम के अनुरूप किया जा सकता है।
bullet फलों का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि फल अलग-अलग रंग के हों।

१० सितंबर २०१२
 

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।