मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर - फलों के व्यंजन

- शुचि की रसोई से 

मैंगो ट्राइफल  

 

ट्राइफल पश्चिमी देशों में एक बहुत ही प्रसिद्ध मीठा व्यंजन है। ट्राइफल को केक, फलों का रस या फिर कभी कभी, फल, वनीला पुडिंग, और ताजी फिटी क्रीम को परतों में सजाकर बनाया जाता है।

सामग्री  (४ लोगों के लिए)

bullet स्पंज केक डेढ़ कप टुकड़ों में कटा हुआ
bullet आम के छोटे कटे टुकड़े १ कप
bullet आम का रस चौथाई कप
bullet १ कप ताजी क्रीम
bullet २ बड़ा चम्मच पिसी शक्कर
bullet ½ छोटा चम्मच वेनिला एसेन्स

बनाने की विधि-

bullet क्रीम को एकदम ठंडा कर लें। ठंडी क्रीम, पिसी शक्कर, और वेनिला एसेन्स को एक गहरे कटोरे में लें। हैंड ब्लेंडर की मदद से फेटें। क्रीम एकदम हल्की हो जाएगी।
bullet ट्राइफल को पारदर्शी काँच के बर्तन में बनाना चाहिए जिससे यह बाहर से ही सबको आकर्षित करता है। आप चाहें तो ट्राइफल को एक बड़े गहरे काँच के बोल में बना सकते हैं और बाद में इसे काटकर ज़रूरत के हिसाब से प्लेटों में सर्व कर सकते हैं। या फिर आप इन्हे अलग से छोटे छोटे सर्विंग बोल में भी तैयार कर सकते हैं।
bullet ट्राइफल को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक परत केक के टुकड़ों की लगाएँ। इसके ऊपर आम का रस डालें। इसके ऊपर कटे हुए आम की एक परत लगाएँ और ऊपर से फिंटी क्रीम से सजाएँ। आप इसी प्रकार दो या तीन परतों के ट्राइफल बना सकते हैं।
bullet स्वादिष्ट ट्राइफल अब तैयार है। ट्राइफल को ठंडा ही सर्व करें।

टिप्पणी

bullet अगर केक नहीं है तो आप ट्राइफल बिस्किट का उपयोग भी कर सकते हैं।
bullet क्रीम एकदम चिल्ड (ठंडी) होनी चाहिए, तभी यह अच्छे से फिट पाती है। आप चाहें तो क्रीम को फेटने से पहले इसे कुछ देर के लिए फ़्रीज़र में भी रख सकते हैं।

 दिसंबर २०१२ १ जुलाई २०२३

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।