मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सलाद

-शुचि की रसोई से

फलों का सलाद (स्ट्राबेरी ड्रेसिंग के साथ)

सामग्री- ( ४ लोगों के लिये )
 
bullet

अनन्नास और आम १ इंच के टुकड़ों में कटे डेढ़ प्याला-डेढ़ प्याला प्रत्येक।

bullet

चेरी डेढ़ प्याला, सेब १, किवी २, संतरे २

स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग के लिये-

bullet

स्ट्रॉबेरी जैम १/२ प्याला,

bullet

संतरे का रस १/३ प्याला

 

 

बनाने की विधि-

bullet

किवी को छीलकर उसे १ इंच के टुकड़ों में काट लें।

bullet

सेब को धोकर, बीच से आधा काटें। अब बीज हटाकर सेब को भी १ इंच के टुकड़ों में काट लें। सेब का छिलका ना हटाएँ इसमें बहुत पौष्टिक तत्व होते हैं।

bullet

संतरे को छीलकर, फाँक को अलग कर लें। अगर इसमें कोई बीज है तो उसे निकाल दें।

bullet

सारे फल सलाद परोसने वाले बड़े कटोरे में रखें।

bullet

एक छोटे चीनी के प्याले में स्ट्रॉबेरी जैम, और संतरे के रस को अच्छी तरह मिलाएँ। स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग तैयार है।

bullet

स्ट्रॉबेरी ड्रेसिंग को फलों के सलाद के ऊपर डालें और बहुत हल्के हाथ से फलों के साथ मिलाएँ।

bullet

स्वादिष्ट और पौष्टिक फलों का सलाद तैयार है परोसने के लिये। इस सलाद को ठंडा परोसें।

टिप्पणी-

bullet

फलों का चुनाव देश काल और उपलब्धता के आधार पर किया जा सकता हैं।

bullet

फलों का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि फल अलग-अलग रंग के हों।

५ मई २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।