मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


रसोईघर- सूप

-शुचि की रसोई से

   मिनेसट्राने  


सामग्री- (चार लोगों के लिये)
bullet राजमा चौथाई से आधा प्याला
bullet टमाटर २ मध्यम, तोरी, गाजर, आलू, प्याज एक एक छोटे, सेलरी का डंठल १, बेसिल की पत्ती ४-५
bullet एल्बो मकरोनी आधा प्याला
bullet टमाटर का जूस आधा प्याला
bullet जैतून का तेल तीन छोटे चम्मच
bullet काली मिर्च और नमक स्वादानुसार
bullet पानी लगभग २-३ प्याला

बनाने की विधि-

bullet

राजमा को बीनकर, धो लें और फिर रातभर (६-८ घंटे) पानी में भिगोकर रखें।
भीगे हुए राजमा को १/२ छोटा चम्मच नमक डालकर प्रेशर कुकर में गलने तक उबालें. मध्यम आँच पर दो सीटी लेने से राजमा अच्छे से गल जाता है. इस प्रक्रिया में लगभग २० मिनट का समय लगता है।

bullet

टमाटर और सेलरी को धोकर छोटा-छोटा काट लें। गाजर और तोरी को धोकर, आधा इंच के टुकड़ों में काट लें।

bullet

आलू का छिलका उतारकर उसे धो लें और फिर आधा इंच के टुकड़ों में काट लें। प्याज का छिलका हटाकर उसे धो लें फिर छोटा-छोटा काट कर उसे मूसल से थोड़ा कूट लें। बेसिल की पत्ती को धोकर छोटा-छोटा तोड़ लें या फिर काट लें। उबले हुए राजमा को थोड़ा मसल लें।

bullet

एक बर्तन में जैतून का तेल गरम करें, इसमें कुटा प्याज डाले और मध्यम आँच पर एक आध मिनट के लिए भूनें, सभी सब्जियों, टमाटर और बेसिल को प्याज में डालें और फिर इन्हें एक मिनट के लिए भूनें।

bullet

मसला हुआ राजमा, नमक, काली मिर्च, और ऑरेगेनो डालें और सभी सामग्री को एक मिनट के लिए भूनें।

bullet

पानी डालें और उबाल आने तक इतज़ार करें। पहले उबाल के बाद आँच धीमी कर दें और फिर इसे लगभग ३० मिनट के लिए (जब तक सभी सब्जियाँ ठीक से पक जाएँ) पकने दें। बीच-बीच में सूप को चलाना ना भूलें।

bullet

मैकरोनी और टमाटर का डालकर इसको अच्छे से मिलाइए और लगभग १२-१४ मिनट और या फिर मैकरोनी के गलने तक पकाएँ। अगर सूप अधिक गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा और पानी डाला जा सकता है।

bullet

स्वादिष्ट, और पौष्टिक सूप अब तैयार है परोसने के लिए। इसे आप अपनी पसंद की ब्रेड के साथ गर्म परोसें।

टिप्पणी-

bullet

इस सूप को बनाने के लिए सब्जियों का चुनाव मौसम और उपलब्धता के अनुरूप किया जा सकता है।

bullet

पारंपरिक मिनेसट्रॉने सूप में लहसुन भी पड़ता है। चाहें तो इसे शामिल करें।

bullet

मैने आटे और सूजी से बने मैकरोनी स्वास्थ्य के लिये बेहतर होते हैं।

१० फरवरी २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।