मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 


क्या आप जानते हैं?
आज के दिन

कि आज के दिन (२८ अप्रैल को) १९२९ में फिल्म गाँधी के लिये आस्कर जीतने वाली कास्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया, १९४५ में क्रिकेटर अजित मनोहर पई, १९६१ में हिन्दी में पहला डाक-टिकट ब्लॉग लिखने वाले प्रशांत पंड्या, १९७९ में बालीवुड अभिनेता शर्मन जोशी, १९८२ में बंगाली अभिनेत्री कोयल मलिक, १९८७ में तमिल और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु तथा १९९० में विश्व मुक्केबाजी में नंबर दो की रैंकिंग पाने वाली हरियाणआ की पिंकी जांगड़ा का जन्म हुआ था।

२८ अप्रैल २०१४

कि आज के दिन (२१ अप्रैल को)   १९४६ में क्रिकेटर एस वेंकटराघवन, १९५० में अभिनेता शिवाजी साथम और १९७६ में अभिनेता अबीर गोस्वामी का जन्म हुआ था। इसी दिन १९३८ में कवि अल्लामा इकबाल, तथा २०१३ में मानसिक गणितज्ञ शकुंतला देवी का देहांत हुआ। अबीर गोस्वामी टीवी धारावाहिक कुसुम के लिये विशेष रूप से जाने जाते हैं। २०१३ में ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए अकस्मिक हृदयाघात से उनका देहांत हो गया था। शिवाजी साथम सीआईडी धारावाहिक के लिये जाने जाते हैं।

२१ अप्रैल २०१४

कि आज के दिन (१४ अप्रैल को) १८९१ मे बाबा भीमराव अंबेडकर, १९१९ में गायिका शमशाद बेगम, १९२२ में संगीतकार अली अकबर खान, १९४२ में राजनीतिज्ञ मार्गरेट अल्वा तथा १९८१ में अभिनेत्री अनीता हसनंदानी रेड्डी का जन्म हुआ था। अनीता हसनंदानी रेड्डी को नताशा के नाम से जाना जाता है। उन्होंने हिंदी, तमिल, कन्नड, और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। छोटे पर्दे पर वे पहली बार एकता कपूर के धारावाहिक कभी सौतन कभी सहेली में दिखी थीं।

१४ अप्रैल २०१४

कि आज के दिन (७ अप्रैल को) १९२० में सितार वादक रविशंकर, १९२५ में राजनीतिज्ञ चतुरानन मिश्रा, १९४२ में फिल्म अभिनेता एवं निर्माता जितेन्द्र, १९५१ में फिल्म निर्माता निर्देशक लेखक राहुल रवैल, १९६२ में पटकथा लेखक राम गोपाल वर्मा और १९६५ में फिल्म और टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली का जन्म हुआ था। इसी दिन २००४ में शास्त्रीय नृत्य ओडिसी के सुप्रसिद्ध गुरु केलुचरण महापात्र और २०११ में प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का निधन हुआ था।

७ अप्रैल २०१४

कि आज के दिन (३१ मार्च को) १५०४ में गुरु अंगद देव, १८६५ में आनंदी गोपाल जोशी, १८६० में लेखक रमाशंकर व्यास, १९३८ में कांग्रेस राजनीतिज्ञ शीला दीक्षित, १९४५ में रजनीतिक्ष मीरा कुमार, १९८७ में शतरंज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी का जन्म हुआ और इसी दिन १९७२ में अभिनेत्री मीना कुमारी का देहांत हुआ था। आनंदी गोपाल जोशी भारत की पहली महिला थीं जिन्होंने पाश्चात्य चिकित्सा विज्ञान में विधिवत शिक्षा प्राप्त की थी। कोनेरू हंपी ने महिला शतरंज में भारत के लिये अनेक कीर्तिमान बनाए हैं।

३१ मार्च २०१४

कि आज के दिन (२४ मार्च को) १७७५ में दक्षिण भारतीय कवि और संगीतकार मुत्थुस्वामी दिक्षितर, १९७९ में अभिनेता इमरान हाशमी, १९५० में निर्देशक प्रह्लाद कक्कड़, १९६८ में अभिनेता पृथ्वी, १९८४ में हाकी खिलाड़ी एड्रिअन डिसूजा और १९८७ में टी वी अभिनेत्री मुग्धा चापेकर का जन्म हुआ था। मुग्धा 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में संयोगिता की भूमिका से लोकप्रिय हुई थीं। एड्रिअन ने २००३ में पोलैंड में होने वाले नेशनल जूनियर चैपिंयंस चैलेंज में सर्वोत्तम खिलाड़ी का पदक जीता था।

२४ मार्च २०१४

कि आज के दिन (१७ मार्च को) १९३९ में बंगरू लक्ष्मण, १९४६ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, १९७८ में कथाकार नीलाक्षी सिंह, १९७९ में भारतीय अभिनेता शर्मन जोशी और १९९० में बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का जन्म हुआ। इसी दिन २०१० में कथाकार मार्कण्डेय का निधन हुआ। पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस पार्टी के प्रमुख राजनीतिज्ञों में से एक हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे बंगरू लक्ष्मण एनडीए की सरकार में १९९९ से २००० तक रेल राज्य मंत्री थे।

१७ मार्च २०१४

कि आज के दिन (१० मार्च को) १९२३ में ओड़िया नाटककार मनोरंजन दास, १९३२ में अंतरिक्ष वैज्ञानिक और 'इसरो' (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के भूतपूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचन्द्र राव, १९३४ में आध्यात्मिक प्रकाशन जगत के प्रमुख लल्लन प्रसाद व्यास और १९४५ में कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया का जन्म हुआ था। इसी दिन १८९७ में भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रधानाचार्या और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका सावित्रीबाई फुले का निधन भी हुआ।

१० मार्च २०१४

कि आज के दिन (३ मार्च को) १८३९ में उद्योगपति जमशेदजी टाटा, १९५५ में अभिनेता जसपाल भट्टी,१९६७ में संगीतज्ञ शंकर महादेवन और १९९२ में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जन्म हुआ था। इसी दिन १७०७ में औरंगजेब, १९८२ में फिराक गोरखपुरी और २००२ में गन्ती मोहन चन्द्र बालायोगी का निधन हुआ था। आंध्र प्रदेश के निवासी गन्ती मोहन चन्द्र बालायोगी राजनीतिज्ञ थो वे बारहवीं लोकसभा के अध्यक्ष भी बने। श्रद्धा कपूर प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं।

३ मार्च २०१४

कि आज के दिन (२४ फरवरी को) १९२४ में गायक तलत महमूद, १९३९ में अभिनेता जॉय मुखर्जी और १९४८ में राजनीतिज्ञ जयललिता, का जन्म हुआ। २०१० में सचिन ने इसी दिन वन डे क्रिकेट में पहली बार २०० रन बनाए। आज के ही दिन १९९८ में अभिनेत्री ललिता पवार और २०११ में अनंत पै का निधन हुआ। अमर चित्र कथा के जनक अनंत पै ने भारत में फैंटम, मैनड्रेक और फ्लैश गॉर्डन जैसे पात्रों का प्रवेश कराया, साथ ही बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए सुरुचिपूर्ण सामग्री तैयार की।

२४ फरवरी २०१४

कि आज के दिन (१७ फरवरी को) १६७० में शिवाजी ने मुग़लों के कब्ज़े वाले सिंहगढ़ किले को जीता, १९१५ में गांधी जी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया, १९२७ में वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में मंचन हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की, १९८७ में कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी का जन्म हुआ था, १९९९ में प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं।

१७ फरवरी २०१४

कि आज के दिन (१० फरवरी को) १९३१ में बालकवि बैरागी और १९७० में कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ था। १९७५ में इसी दिन कवि सुदामा पांडेय धूमिल का निधन हुआ था। १९११ में इस दिन दिल्ली भारत की राजधानी बनी। इसके पहले अँग्रेजों ने कोलकाता को भारत की राजधानी बनाया हुआ था। १९२१ में आज के ही दिन गाँधी जी ने वाराणसी में काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था।

१० फरवरी २०१४

कि आज के दिन (३ फरवरी) को १९८३ में तमिल अभिनेता, गायक और निर्देशक सीलांबरसन राजेन्द्र का जन्म तथा १९६९ में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कांजीवरम नटराजन अन्नादुरै का निधन हुआ था। यह दिन इतिहास में 'दिव युद्ध' के लिये भी जाना जाता है। 'दिव युद्ध' भारत के दक्षिण पूर्व अरब सागर में स्थित द्वीप 'दिव' में पुर्तगाल और 'रिपब्लिक ऑफ रगूसा' के बीच १५०९ में हुआ था। इसमें रगूसा की हार हुई थी और द्वीप पुर्तगाली कब्जे में चला गया था। इस द्वीप को ४०० साल बाद १९ दिसंबर १९६१ को भारत ने पुर्तगाल के साथ एक युद्ध में जीता। तब से यह भारत का हिस्सा है। १९७४ तक पुर्तगाल सरकार ने इसे भारत के एक भाग के रूप में मान्यता नहीं दी थी।

३ फरवरी २०१४

कि आज के दिन (२७ जनवरी) को १९४० में भारतीय धावक अजमेर सिंह, १९६७ में अभिनेता बॉबी देओल और १९७४ में श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी चामिंडा वास का जन्म हुआ था। इसी दिन २००७ में कथाकार कमलेश्वर और २००९ में भारत के ८वें राष्ट्रपति आर वेंकटरमन का निधन हुआ था। अजमेर सिंह ने १९६४ के टोकियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने १९६६ में बैंकाक में आयोजित एशियाई खेलों में ४०० मीटर की दौड़ में स्वर्ण और २०० मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। बाद में वे अनेक विश्वविद्यालयों में उच्च पदों पर रहे। उन्हें भारत सरकार का अर्जुन पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। अर्जुन सिंह भारत के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत सरकार की ओर से शारीरिक शिक्षा में पी-एच.डी. की मानद उपाधि दी गई थी।

२७ जनवरी २०१४

कि आज के दिन (२० जनवरी) को १९२६ में उर्दू लेखिका कुर्रतुल ऐन हैदर, १९४० में तेलुगु फिल्म अभिनेता कृष्णम राजू, और १९६४ में भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार फरीद रफीक जकारिया का जन्म हुआ था। आज के दिन ही २००५ में हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री परवीन बाबी का निधन हुआ। फरीद रफीक जकारिया स्नातक की पढ़ाई के लिये येल गए थे और बाद में उन्होंने अमरीकी नागरिकता ले ली। कुर्रतुल ऐन हैदर विभाजन के समय पाकिस्तान चली गई थीं, १९५१ में वे लंदन चली गईं और १९५६ में फिर भारत आकर बसीं जहाँ २००७ में उन्होंने अंतिम साँस ली।

२० जनवरी २०१४

कि आज के दिन (१३ जनवरी) को १९११ में कवि शमशेर सिह, १९२६ में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत, १९३८ में संतूर वादक शिव शर्मा, १९४९ में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा, १९७८ में अभिनेता अश्मित पटेल और १९८३ में अभिनेता इमरान खान का जन्म हुआ था। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अंतरिक्ष की उड़ान भरी।

१३ जनवरी २०१४

कि आज के दिन (६ जनवरी) को १९१० में कर्नाटिक संगीतज्ञ जी.एन. बालसुब्रमण्यम, १९३२ में हिन्दी साहित्यकार कमलेश्वर, १९६६ में बालीवुड संगीतकार ए.आर. रहमान और १९९६ में फिल्म संपादक, निर्देशक और अभिनेता किशन श्रीकांत का जन्म हुआ था। गिनीज बुक और वर्ल्ड रेकार्ड में, किशन श्रीकांत के नाम का उल्लेख सबसे कम आयु के व्यावसायिक फिल्म निर्देशक के रूप में किया गया है।

पृष्ठ : . .

६ जनवरी २०१४

1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।