मुखपृष्ठ

पुरालेख-तिथि-अनुसार -पुरालेख-विषयानुसार -हिंदी-लिंक -हमारे-लेखक -लेखकों से


 


क्या आप जानते हैं?
आज के दिन

कि आज के दिन (४ अगस्त को) १५२२ महाराणा प्रताप के पिता राणा उदय सिंह, १८४५ में बॉम्बे क्रानिकल समाचार पत्र के संस्थापक फीरोजशाह मेहता, १९२८ में हाकी खिलाड़ी ऊधमसिंह, १९२९ में अभिनेता, पार्श्वगायक किशोर कुमार, १९६५ में निर्माता, निर्देशक लेखक विशाल भारद्वाज, १९६७ में अभिनेता अरबाज खान, १९६९ में साहित्यकार नीलेश रघुवंशी, १९८६ में टी.वी. अभिनेत्री, मॉडल, नर्तकी रश्मि देसाई का जन्म हुआ था।

४ अगस्त २०१४

कि आज के दिन (२८ जुलाई को) १९२६ में समीक्षक -आलोचक नामवर सिंह, १९४० में चित्रकार मंजीत बावा, १९७२ में अभिनेत्री आयशा जुल्का, १९८६ में अभिनेत्री हुमा कुरैशी, १९२५ में अभिनेत्री अहाना देओल का जन्म हुआ था इसी दिन १९७२ में कम्युनिस्ट नेता चारू मजूमदार और २०१३ मे अभिनेता जगदीश राज का निधन हुआ। १४४ से अधिक फिल्मों में पुलिस निरीक्षक की भूमिका निभाने के कारण जगदीश राज का नाम गिनीज बुक औफ वर्ल्ड रेकार्ड्स में शामिल किया गया है।

२८ जुलाई २०१४
कि आज के दिन (२१ जुलाई को) १९११ में ज्ञानपीठ से सम्मानित गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी, १९१५ में लेखिका इस्मत चुगताई, १९३० में गीतकार आनंद बख्शी, १९३४ में क्रिकेटर चंदू बोर्डे, १९४७ में क्रिकेटर चेतन चौहान, १९६८ में टीवी एवं फिल्म अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव का जन्म हुआ था। इसी दिन २००१ में तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन और २००९ में ख्याल गायिका गंगूबाई हंगल का निधन हुआ।
१४ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (१४ जुलाई को) १८५८ में समाज सेवक और स्वतंत्रता सेनानी गोपाल गणेश अगरकर, १९०२ में स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंद्भानु गुप्त, १९०९ में कम्युनिस्ट नेता और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई.एम.एस.नंबूदरीपाद, १९३७ में अभिनेत्री सुधा शिवपुरी, १९७१ में मॉडल एवं अभिनेत्री मधु सप्रे, का जन्म हुआ था। इसी दिन १९७५ में संगीत-निर्देशक मदन मोहन और २००३ में अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ।

१४ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (७ जुलाई को) १६५६ में सिखों के आठवें गुरू हर किशन जी, १८८३ में कथाकार चंद्रधर शर्मा गुलेरी, १९१४ में संगीतकार अनिल बिस्वास, १९१८ में लेखक भैरव प्रसाद गुप्त, १९६३ में निर्माता निर्देश राकेश मेहरा, १९७३ में गायक कैलाश खेर, १९७४ करगिल युद्ध में परमवीर चक्र के विजेता कैप्टेन विक्रम बत्रा, १९८१ में क्रिकेट खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी, १९९२ में अभिनेता मनजोत सिंह का जन्म हुआ था। इसी दिन २०११ को हिंदी व मराठी की लोकप्रिय अभिनेत्री रसिका जोशी का ल्यूकेमिया से असामयिक निधन हो गया।

७ जुलाई २०१४

कि आज के दिन (३०  जून को) १९२८ में संगीतकार कल्याण जी, १९३४ में भारत रत्न से सम्मानित वैज्ञानिक चिंतामणि नागेश रामचंद्र राव, १८२३ में भारतीय उद्योगपति दिनशॉ पेटिट, १९११ में साहित्यकार नागार्जुन, १९४३ में टीवी सीरियल- नुक्कड़, तथा अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, मोहन जोशी हाजिर हो जैसी कला फिल्मों के निर्माता सईद अख्तर मिर्जा और १९९७ में टी.वी. धारावाहिक बालिका वधू की अविका गौर का जन्म हुआ था। इसी दिन १९१७ में राजनेता, उद्योगपति, शिक्षाविद और विचारक दादाभाई नौरोजी का निधन हुआ।

३० जून २०१४

कि आज के दिन (२३ जून को) १९१४ में वैष्णव दार्शनिक और सुधारक भक्तिविनोद ठाकुर, १९२१ में अभिनेता रहमान, १९३३ में गुजराती साहित्यकार विभूत शाह, १९३४ में राजनीतिज्ञ वीरभद्र सिंह, १९३८ में क्रिकेट खिलाड़ी प्रकाश राजगुरू, १९४२ में मराठी रंगमंच और फिल्म निर्देशक जब्बार पटेल, १९७८ में गायिका नेहा राजपाल का जन्म हुआ था। इसी दिन १९५२ में शिक्षाविद, चिन्तक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और १९६५ में कवि भारत भूषण अग्रवाल का निधन हुआ था।

२३ जून २०१४

अरविंद केजरीवालमिथुन चक्रवर्तीकि आज के दिन (१६ जून को) १९१३ में चित्रकार कृष्ण जी हौवाल जी आरा, १९२० में गायक, संगीतनिर्देशक, हेमन्त कुमार, १९५० में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, १९७१ में फिल्म लेखक और निर्देशक इम्तियाज अली, १९६८ में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ था। इसी दिन विश्वबंधु चितरंजनदास का १९२५ में निधन हुआ था।

१६ जून २०१४

कि आज के दिन (९ जून को) १९४९ में भारत की पहली महिला पुलिस अधिकारी किरन बेदी, १९७७ में अभिनेत्री अमीषा पटेल, १९८१ में सितार वादक अनुष्का शंकर, १९८१ में ही अभिनेत्री और मॉडल सेलीना जेटली, १९८५ में अभिनेत्री सोनम कपूर, १९८६ में अभिनेता करन वाही का जन्म हुआ था। इसी दिन वर्ष १९०० में आदिवासी नेता बिरसा मुंडा और २०११ में चित्रकार एम.एफ. हुसैन का निधन हुआ।

९ जून २०१४

कि आज के दिन (२ जून को) १९४३ में दक्षिण भारतीय गायक, संगीतकार, कवि और लेखक इलियाराजा, १९४८ में टीवी अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, १९५६ में निर्माता निर्देशक मणिरत्नम, १९६३ में अभिनेता, राजनीतिज्ञ नितीश भारद्वाज, इसी दिन मराठी अभिनेता आनंद अभ्यंकर और १९८७ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म हुआ था। इसी दिन १९८८ में राजकपूर का निधन हुआ था।

२ जून २०१४

कि आज के दिन (२६ मई को) १९४३ में अभिनेत्री मनोरमा, १९४६ में मलयालम रचनाकार के सच्चिदानंदन, १९६१ में फिल्म निर्देशक तरसेन सिंह, १९७२ में फिल्म निर्देशक करन जौहर और १९८३ में पहलवान सुशील कुमार का जन्म हुआ था। सुशील कुमार ने २००८ में 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीता। इसी दिन १९८६ में साहित्यकार श्रीकांत वर्मा का निधन हुआ।

२६ मई २०१४

कि आज के दिन (१९ मई को) १९०८ में बांग्ला साहित्यकार माणिक बंधोपाध्याय, १९१३ भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीवारेड्डी, १९३८ में लेखक, अभिनेता, निर्देशक गिरीश कर्नाड और १९६४ में तमिल एवं कन्नड़ अभिनेता मुरली का जन्म हुआ था। इसी दिन १९०४ में जमशेदजी टाटा, १९७९ में साहित्यकार हजारीप्रसाद द्विवेदी, १९९६ में केरल की अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ जानकी रामचंद्रन, और २००८ में मराठी नाटककार विजय देंडुलकर का निधन हुआ।

१९ मई २०१४

कि आज के दिन (१२ मई को) १८७५ में प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य, १८९५ में दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के विद्वान जे. कृष्णमूर्ति, १९०७ में फिल्म निर्माता विजय भट्ट, १९१२ में चित्रकार सुकुमार बोस, १९२० में न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा और १९८७ में फिल्म अभिनेत्री अमृता प्रकाश का जन्म हुआ था। इसी दिन १९९३ में कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था। इस दिन को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मान्यता मिली हुई है।

१२ मई २०१४

कि आज के दिन (५ मई को) १४७९ में सिखों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास, १९११ में स्वतंत्रता सेनानी प्रीतिलता वाद्देदार, १९१६ में भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, १९३० में साहित्यकार मार्कंडेय १९८७ में अभिनेत्री विशाखा सिंह और १९५६ में फिल्म निर्माता गुलशन कुमार का जन्म हुआ था, इसी दिन २००६ में संगीतकार नौशाद का निधन हुआ।

पृष्ठ : .

५ मई २०१४

 
1

1
मुखपृष्ठ पुरालेख तिथि अनुसार । पुरालेख विषयानुसार । अपनी प्रतिक्रिया  लिखें / पढ़े
1
1

© सर्वाधिका सुरक्षित
"अभिव्यक्ति" व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक
सोमवार को परिवर्धित होती है।